फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman's skeleton found, said to be Sonia's body

Meerut: जंगल में मिला महिला का कंकाल, सोनिया का शव बताया, जांच में खुलेगा बड़ा राज

Wed, 14 Dec 2022 05:12 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 14 Dec 2022 05:12 PM IST
सार

Meerut News : जंगल में महिला का कंकाल मिला है, जिसे सोनिया का शव बताया गया। अब जांच में बड़ा राज खुलेगा।

विज्ञापन
Woman's skeleton found, said to be Sonia's body
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में बहसूमा के गांव तखावली के जंगल में मंगलवार को महिला का कंकाल मिला। शव गांव निवासी सोनिया (35) पत्नी ज्ञान सिंह का बताया गया। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की। सोनिया 21 नवंबर से लापता है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जमीन की रंजिश में दो जेठ ध्यान सिंह, करण सिंह और भांजे गुलबीर ने सोनिया का अपहरण किया था। सोनिया के लापता होने के पांच दिन बाद पिता धनपाल की हत्या हो गई थी। अंदेशा है कि जमीन की रंजिश में पिता-पुत्री की हत्या हुई है। इसके बावजूद पुलिस गंभीर नहीं है।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर के ककरौली क्षेत्र के ढासरी गांव निवासी धनपाल सिंह की बेटी सोनिया की शादी 18 साल पहले गांव तखवली में ज्ञान सिंह से हुई थी। ज्ञानसिंह मानसिक रूप से कमजोर है। सोनिया के भाई सोनू ने बताया कि 21 नवंबर को बहन संदिग्ध हालत में लापता हो गई थी। उसने सोनिया के जेठ और भांजे पर अगवा करने का मुकदमा 22 नवंबर को बहसूमा थाने में दर्ज कराया था। सोनिया के बच्चों की देख-रेख करने के लिए नाना धनपाल तखवली आ गए। 27 नवंबर को धनपाल की हत्या हो गई। मामले में सोनू ने सोनिया के दोनों जेठ और भांजे को नामजद कराया था। इसके बावजूद पुलिस ने नामजद आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह गांव के पास गन्ने के खेत में एक महिला का कंकाल मिला। उसकी पहचान नहीं हो रही है। सोनू ने आशंका जताई कि शव सोनिया का है। अपहरण के बाद उसकी हत्या हो गई है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद डीएनए कराया जाएगा। उसके बाद ही शव की शनाख्त हो पाएगी। वहीं पीड़ित परिवार ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि महिला का डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: भाकियू में आक्रोश: कलेक्ट्रेट में गरजे किसान, इन पांच बड़ी मांगों को लेकर दिनभर चला धरना, भारी पुलिस बल तैनात

दुपट्टा सोनिया का बताया
पुलिस के मुताबिक, सोनू ने बहन सोनिया की पहचान उसके दुपट्टे से की। यह दुपट्टा सोनिया के बच्चे कृष्ण और वंश को भी दिखाया गया। पुलिस का कहना कि महिला का शव 20-25 दिन पुराना है। फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ कहा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: होटल में छापा: पकड़ा गया प्रेमी जोड़ा, दो छात्राएं भी स्कूल ड्रेस में मिलीं, मचा हड़कंप, देखिए तस्वीरें

जमीन की रंजिश में हत्या, पुलिस खामोश
सोनू का आरोप है कि जमीन की रंजिश में उसकी बहन और पिता की हत्या हो चुकी है। दोनों हत्या के आरोपी नामजद है। इसके बाद भी थाना पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर सख्ती से पूछताछ करें तो खुलासा हो जाएगा। पुलिस का कहना कि नामजद की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed