{"_id":"5f85e4cf8ebc3e9b861ca7b3","slug":"woman-s-condition-worsens-during-sterilization-death-while-going-to-district-hospital-meerut-news-mrt5059146169","type":"story","status":"publish","title_hn":"नसबंदी के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल ले जाते हुए मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नसबंदी के दौरान महिला की हालत बिगड़ी, जिला अस्पताल ले जाते हुए मौत
Tue, 13 Oct 2020 11:03 PM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
बागपत। बिनौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित शिविर में नसबंदी के दौरान महिला की हालत बिगड़ गई। जिला अस्पताल ले जाते हुए उसकी मौत हो गई। परिजनों ने ऑपरेशन के दौरान गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए नाराजगी जताई।
विज्ञापन
मंगलवार को बिनौली सीएचसी पर नसबंदी कैंप लगाया गया था। धनौरा सिल्वरनगर गांव निवासी ज्योति (27) की ऑपरेशन शुरू होते ही हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों ने महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। परिजन पीड़िता को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। महिला के पति अनुज राणा का कहना है कि गलत इंजेक्शन दिया गया है। इसी वजह से मौत हुई है। सीएचसी बिनौली के अधीक्षक डॉ अतुल बंसल का कहना है कि ऑपरेशन के दौरान चीरा लगाते ही महिला की हालत बिगड़ गई थी, जिस कारण उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया था। सीएमओ को प्रकरण की रिपोर्ट भेज दी गई है। हृदय गति रुकने से मौत हो सकती है। उधर, सीएमओ डॉ आरके टंडन ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह स्पष्ट होगी।
विज्ञापन