{"_id":"672007cdc5e5e181810384e4","slug":"woman-riding-a-scooter-with-her-son-dies-after-being-hit-by-a-van-meerut-news-c-72-1-mrt1061-123671-2024-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: वैन की टक्कर से बेटे संग जा रही स्कूटी सवार महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: वैन की टक्कर से बेटे संग जा रही स्कूटी सवार महिला की मौत
विज्ञापन
कंकरखेड़ा। सरधना रोड पर बेटे के साथ स्कूटी पर सवार होकर जा रही भमौरी गांव निवासी अनीता (55) की वैन की टक्कर से मौत हो गई। परिजनों ने थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की।
भमौरी गांव निवासी अंकित ने बताया कि वह सोमवार को स्कूटी से अपनी मां अनीता के साथ कंकरखेड़ा रिश्तेदारी में आ रहा था। ड्रीम सिटी कॉलोनी के सामने पीछे से आई तेज रफ्तार वैन ने स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद महिला सड़क पर जा गिरी। इससे मां-बेटे घायल हो गए। आरोपी चालक वैन लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।