{"_id":"60de29718ebc3ec75e6188bb","slug":"woman-raped-for-not-fulfilling-dowry-demand-sardana-news-mrt5454348134","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला से दुष्कर्म, पति ने तलाक देकर घर से निकाला और...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला से दुष्कर्म, पति ने तलाक देकर घर से निकाला और...
Fri, 02 Jul 2021 10:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jul 2021 10:45 AM IST
सार
दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यही नहीं पति ने तलाक देकर पत्नी को घर से निकाल दिया और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सरधना पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मेरठ के सरधना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने कैराना शामली निवासी अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज की मांग को लेकर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास और तीन तलाक देकर घर से निकालने का आरोप लगाया है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
पीड़िता के अनुसार, उसका निकाह 24 मई को गांव बराला, कैराना थाना शामली निवासी शाहरुख से हुआ था। महिला का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज से खुश नहीं थे। इसके चलते ससुराल वालों ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। निकाह के एक माह के भीतर ही उसके ससुर व चचिया ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर गला दबाकर हत्या का प्रयास किया।
विज्ञापन
22 जून को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया। उसने मायके आकर घटना की जानकारी दी। 25 जून को ससुराल वाले उसके घर पहुंचे और दहेज में दो लाख रुपये की मांग की। इसको लेकर मामला बिगड़ गया। इस पर पति शाहरुख ने तीन तलाक देते हुए ससुराल आने पर जान से मारने की धमकी दी। थाना पुलिस ने महिला की तहरीर पर पति शाहरुख, ससुर पप्पू, चचिया ससुर फुरकान, ननद सानिया व सोनम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन