फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दहेज न मिलने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या, भाई व पति समेत पांच के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 29 Oct 2018 01:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 29 Oct 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
Woman murdered in baghpat for sake of dowry police field case againest five
मेरठ न्यूज

यूपी के बागपत में दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी। मायके से सैंकड़ों की संख्या में लोग ससुराल पहुंचे और हंगामा किया। आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इस संबंध में मृतका के भाई ने कोतवाली में पति समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिशें दे रही है, लेकिन अभी तक वे हाथ नहीं लग सके। मेरठ जनपद के कस्बा खिवाई निवासी आफताब आलम पुत्र मोहम्मद सद्दीक ने बताया कि डेढ़ वर्ष पूर्व उन्होने बहन शबाना का निकाह सरताज पुत्र सरफराज निवासी मोहल्ला ईदगाह बागपत के साथ किया था। निकाह में पांच लाख रूपये के करीब खर्च किया, लेकिन ससुराल वाले दान दहेज से खुश नहीं थे।


 

Woman murdered in baghpat for sake of dowry police field case againest five
बागपत न्यूज - फोटो : अमर उजाला

निकाह के बाद से दहेज में बाइक व एक लाख रूपये की मांग कर रहे थे। उसकी बहन शबाना के साथ कई बार मारपीट की। बहन ने मायके वालों को यह भी बताया था कि दहेज के लिए ये उसकी हत्या कर सकते है। कई बार ससुराल वालों की मांग पूरी भी की गई। दो माह पूर्व उसके बेटे को जन्म दिया। उन्होने 35 हजार रूपये का सामान बहन की ससुराल भिजवाया। 10 दिन पूर्व बहन मायके गई थी। उसने तब भी हत्या किए जाने के बारे में बताया, लेकिन परिजन वालों ने समझाकर उसे वापल ससुराल भेज दिया। 

Woman murdered in baghpat for sake of dowry police field case againest five
मेरठ न्यूज

शनिवार की रात उसने अपने बहनोई को फोन कर बहन से बात कराने के लिए कहा, लेकिन उसकी बहन से बात नहीं कराई गई। रविवार की सुबह आठ बजे के लगभग ससुराल से मोबाइल पर सूचना मिली कि शबाना की हत्या कर दी गई है। इस पर मायके से सैंकड़ों की संख्या में महिलल व पुरूष ससुराल में पहुंचे तो घर में शबाना की लाश पड़ी हुई थी। उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। गले पर निशान मिले। आरोपी ससुराल वाले घर छोड़कर भाग निकले थे। मायके वालों ने हंगामा शुरू कर दिया। साढ़े 12 बजे के लगभग पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।इस संबंध में मृतका के भाई  आफताब आलम ने पति सरताज, ससुर सरफराज, सास सन्नो, जेठ शहनवाज, जेठानी काजल के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में सीओ दिलीप सिंह ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर हत्या के कारण स्पष्ट हो सकेगा। मृतका के गले पर निशान मिले है। भाई की तहरीर पर पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उन्हे पकडने के लिए दबिशें दे रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने कोतवाली में किया हंगामा 

Woman murdered in baghpat for sake of dowry police field case againest five
बागपत न्यूज

शबाना की हत्या के विरोध में मेरठ जनपद के कस्बा खिवाई से आए मायके वालों ने कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया। पुलिस पर आरोपी सास को गिरफ्तार न करने का आरोप लगाया। उनका यह भी आरोप था कि पुलिस ने बिना पंचनामा भरे ही शव को उठाकर भिजवा दिया। पुलिस के सामने से आरोपी भाग निकले, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस पर आरोपियों से मिले होने का आरोप लगाया। इस दौरान कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार ने लोगों की तीखी नोंक झोंक हुई। बाद में पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत किया।  

विज्ञापन

कोतवाली में महिला का रो-रोकर बुरा हाल 

Woman murdered in baghpat for sake of dowry police field case againest five
बागपत न्यूज

मृतक शबाना के मायके से आई महिलाओं ने भी पुलिस को खरी खोटी सुनाई। कोतवाली में बैठी महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की। 
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed