पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का जासूस जाहिद मेरठ कैंट में तीन बार आया था। जाहिद के साथ एक और युवक था, जिसने कैंट की गोपनीय जानकारी जुटाकर दी। जाहिद का संपर्क कहीं जासूसी में पकड़े गए सैन्यकर्मी कंचन सिंह से तो नहीं था, इसका पता लगाने के लिए एसटीएफ मेरठ की टीम ने रविवार को बुलंदशहर पहुंचकर जाहिद से गहन पूछताछ की। वहीं, एटीएस, आईबी सहित अन्य एजेंसियां भी जाहिद से पूछताछ में जुटी हैं।
जासूस जाहिद से पूछताछ में बड़ा खुलासा, 3 बार आया था मेरठ, आज बैंक अकाउंट की हो सकती है जांच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुर्जा, बुलंदशहर में पकड़े गए आईएसआई के जासूस जाहिद की जड़ें कितनी गहरी हैं, इसका पता लगाने के लिए सुरक्षा और जांच एजेंसियां जुटी हैं। जाहिद के पाकिस्तानी रिश्तेदार माजिद, इमाम, अतीकुर्रहमान व इजराइल कराची में हैं, जो त्योहार के बहाने भारत आते थे। खुफिया विभाग के मुताबिक जाहिद के रिश्तेदार आईएसआई एजेंट हैं। उन्होंने ही जाहिद को जासूसी करने के लिए तैयार किया था। यह बात जाहिद ने पुलिस को बताई थी। जाहिद के संपर्क में मेरठ के भी कई लोग थे, जिनकी जानकारी जुटाने में भी एसटीएफ लगी है। जाहिद से पूछताछ करने के लिए मेरठ से एटीएस, आईबी की टीम बुलंदशहर पहुंची। इसके अलावा लखनऊ व अन्य जनपदों से सुरक्षा एजेंसियों ने बुलंदशहर में डेरा डाल दिया है। मेरठ छावनी का नक्शा और गोपनीय जानकारी जाहिद को किसने दीं, इस सवाल का जवाब सुरक्षा एजेंसियां तलाश रही हैं।
जाहिद से चल रही पूछताछ
आईजी मेरठ रेंज, रामकुमार ने बताया कि, जासूस जाहिद ने मेरठ में तीन बार आने की बात कही। जाहिद के चार रिश्तेदार पाकिस्तान आईएसआई एजेंट हैं, जिनके संपर्क में वह था। दो बार जाहिद को पाकिस्तान बुलाकर आईएसआई अधिकारियों से मुलाकात कराई है। उससे गहन पूछताछ जारी है।
फोरेंसिक जांच के लिए जाएगा जाहिद का मोबाइल
जाहिद के मोबाइल फोन को जांच एजेंसियां व पुलिस फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की तैयारी में हैं। माना जा रहा है कि जाहिद के मोबाइल फोन से उसके व उसके आकाओं के कई राज का पता चल सकेगा। उसके मोबाइल डेटा को रिकवर कर ये जानकारियां जल्द ही जुटा ली जाएंगी। आईएसआई एजेंट जाहिद से हरसंभव जानकारी जुटाने के लिए जांच एजेंसियां जुटी हैं। उसके साथियों, परिजनों से लेकर नाते रिश्तेदारों से भी पूछताछ की तैयारी की जा रही है। बताया जा रहा है। जाहिद से बरामद उसके मोबाइल से काफी चीजें डिलीट की जा चुकी है। इस कारण फोन से कुछ ज्यादा चीजें अभी नहीं मिली है। मोबाइल फोन को फोरेसिंक जांच के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
फारेंसिक जांच के बाद जाहिद के मोबाइल से डिलीट किए गए डाटा को रिकवर किया जा सकेगा। यहां तक कि उसके सोशल नेटवर्किंग अकाउंट्स का डाटा भी कलेक्ट किया जा सकेगा। इससे व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे गए संदेशों की भी पुष्टि हो सकेगी। जल्द ही पाकिस्तान को भेजी गई फाइलों का भी आकलन कर लिया जाएगा। एसएसपी केबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच गहनता से की जा रही है।
आज जाहिद के बैंक अकाउंट की हो सकेगी जांच
आईएसआई एजेंट जाहिद के बैंक अकाउंट में पुलिस को 90 हजार रुपये होने की जानकारी है। एक साधारण मजदूर के खाते में इतना रुपया कहां से आया है, इसकी जांच की जानी बाकी है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण यह जांच अभी अटकी हुई है। सोमवार को बैंक खुलने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।