फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman murder after kidnapping in partapur Meerut, one arrested

मेरठ के परतापुर में महिला की अपहरण के बाद हत्या, दुष्कर्म का अंदेशा, आरोपी गिरफ्तार 

Tue, 20 Oct 2020 01:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Oct 2020 01:10 AM IST
विज्ञापन
woman murder after kidnapping in partapur Meerut, one arrested
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेरठ के परतापुर थानाक्षेत्र में रविवार रात महिला की घर से अपहरण करने के बाद हत्या कर दी गई। सोमवार सुबह ईख के खेत में शव मिलने पर हड़कंप मच गया। पुलिस ने हत्या से पहले दुष्कर्म का भी अंदेशा जताया है। पुलिस ने महिला के जेठ के बेटे को गिरफ्तार किया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कार पर पेंट का काम करने वाले एक व्यक्ति का परिवार परतापुर क्षेत्र में रहता है। परिवार में पत्नी और चार बच्चे हैं। रविवार रात करीब 10:30 बजे तक महिला ने टीवी पर मूवी देखी। उसके बाद बच्चे सो गए थे। सोमवार सुबह महिला गायब मिली तो शोर मच गया।
विज्ञापन


परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश की तो महिला का शव ईख के खेत में पड़ा मिला। महिला की हत्या की सूचना पर इंस्पेक्टर परतापुर एपी मिश्रा मौके पर पहुंचे। मामला तूल पकड़ने से पहले ही पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला के मायके वालों ने जेठ और उसके बेटों पर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जेठ के बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी डॉ. एएन सिंह का कहना है कि मायके वालों ने परतापुर बाईपास स्थित दो बीघा जमीन को लेकर जेठ व उसके बेटों से विवाद होने की बात कही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed