फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman molested after entering home, attacked when protest

Meerut News: घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध पर हमला

Tue, 24 Feb 2026 10:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Woman molested after entering home, attacked when protest
सरधना। क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ और मारपीट कर दी। पीड़ित पति ने तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पीड़ित युवक के अनुसार वह 21 फरवरी की शाम घर से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान गांव का ही युवक उनके घर में घुस आया और उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज करने लगा। आरोप है कि उसने महिला के साथ बदसलूकी की और कपड़े फाड़ दिए। पीड़ित का कहना है कि वह घर पहुंचा तो आरोपी उसे गालियां देने लगा। उसने पास पड़ी ईंट उठाकर हमला कर दिया और मौके से भाग गया। बाद में आरोपी अपने साथियों को लेकर दोबारा घर आया और पुलिस से शिकायत करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। सीओ आशुतोष कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed