फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman killed husband with lover, cremated secretly, caught both

Meerut News: प्रेमी संग महिला ने की पति की हत्या, गुपचुप कर डाला अंतिम संस्कार, अब खुला राज

Wed, 28 Dec 2022 05:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 28 Dec 2022 05:42 PM IST
सार

Meerut News : महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। इसके बाद गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर डाला। अब हत्या का राज खुला तो अफसर भी हैरान रह गए।

विज्ञापन
Woman killed husband with lover, cremated secretly, caught both
अनिल की पत्नी पूनम। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मेरठ में भावनपुर के किनानगर गांव में सोमवार रात पूनम ने मुंहबोले भांजे प्रेमी राहुल के साथ मिलकर पति अनिल (40) पुत्र करन सिंह की गला दबाकर हत्या कर दी। प्रेमी युगल ने हार्टअटैक से मौत होना बताकर रोने का नाटक किया और मंगलवार सुबह गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार कर दिया। सूचना पर पुलिस गांव में पहुंची और युगल को गिरफ्तार कर पूछताछ की। युगल ने पूछताछ में हत्या करना कुबूल किया है। पुलिस ने बताया कि अनिल के अवशेष कब्जे में लेकर फॉरेंसिक लैब भेजे जाएंगे।

विज्ञापन


किनानगर निवासी अनिल कुमार मजदूरी करता था। 10 साल पहले अनिल की शादी हापुड़ के बहादुरगढ़ निवासी पूनम से हुई थी। दंपती के छह साल की बेटी अंजलि और चार साल का बेटा देव है। करीब दो महीने पहले पुताई करने वाला अम्हैडा गंगानगर निवासी राहुल, अनिल के घर आकर किनानगर में रहने लगा। राहुल के पूनम से अनैतिक संबंध हो गए। पूनम, राहुल को मुंहबोला भांजा बताती थी। इसकी जानकारी अनिल को लगी तो वह राहुल का विरोध करने लगा। इसके बाद राहुल ने पूनम के साथ मिलकर अनिल को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया।
विज्ञापन


सोमवार रात नौ बजे अनिल अपने घर पहुंचा, जहां राहुल पहले से मौजूद था। राहुल ने अनिल को रात में शराब पिलाई व फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। रातभर अनिल के शव के पास पूनम और राहुल सोए। सुबह सात बजे पूनम ने रोने का नाटक कर दिया। गांव के झोलाछाप डॉक्टर को भी बुलाया। जिस पर अनिल की मां ओशो और भाई भी वहां पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Meerut News Live: क्रिकेटर शिवम मावी को मिला नया मुकाम, गंगानगर में छात्राें के दो गुटों के बीच फायरिंग

पूनम ने बताया कि अनिल की हार्टअटैक से मौत हो गई है। इससे पहले परिजन कुछ समझते कि पूनम और राहुल ने परिवार संग अनिल का अंतिम संस्कार दिया। दोपहर में गांव के एक युवक ने पुलिस को अनिल की हत्या की सूचना दी। इंस्पेक्टर भावनपुर आनंद गौतम पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूनम और राहुल से सख्ती से पूछताछ की। दोनों ने अपने प्रेम संबंध व अनिल की हत्या की बात कुबूल की। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

एसएसपी रोहित सिंह सजवाण का कहना है कि पत्नी व उसके प्रेमी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। दोनों आरोपियों के बयानों की वीडियोग्राफी कराई गई है। साक्ष्य जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। हत्या में चश्मदीद अनिल के दोनों बच्चों के भी बयान लिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Meerut: तुनिषा आत्महत्या मामले में आरोपी शीजान का मेरठ से खास नाता, दो बहनों ने टेलिविजन पर कमाया है नाम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed