फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman killed by a property dealer in Tarapur

तारापुरी में प्रॉपर्टी डीलर ने की महिला की हत्या

Thu, 14 Apr 2016 02:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 14 Apr 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
Woman killed by a property dealer in Tarapur
हत्यारोपी अल्ताफ से पूछताछ करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
शादीशुदा महिला के प्यार में पागल एक अधेड़ ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी। महिला की बहन पर भी चाकू से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया और फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चाकू भी बरामद कर लिया। जबकि अस्पताल में घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन

 
लिसाड़ीगेट थाना क्षेत्र के तारापुरी मोहल्ले में अल्ताफ के मकान में फुरकान अपनी बीवी शाजिया (28), बेटी अलीशा (7), बेटे हैदर (3) के साथ रहता है। फुरकान की साली बुशरा (25), साढू शाहिद और उनके दो बच्चे अदनान (4) और हैदर (2) भी इसी मकान में रहते थे। फुरकान सब्जी बेचता है, जबकि शाहिद रिक्शा चलाता है। फुरकान का आरोप है कि अल्ताफ की उसकी बीवी पर बुरी नजर थी। इस कारण करीब डेढ़ महीने पहले वह अल्ताफ का मकान खाली करके दूसरी जगह रहने लगा। लेकिन अल्ताफ उसकी बीवी को बहलाकर फिर से इसी मकान में ले आया।
विज्ञापन


इसके बाद भी अल्ताफ की हरकतें जारी रहीं। इस कारण वह फिर से दूसरी जगह मकान तलाश रहा था। यह बात अल्ताफ को पता चल गई थी। 
बुधवार को अल्ताफ घर में घुस आया और जबरन शाजिया को ले जाने की कोशिश की। साली बुशरा ने विरोध किया तो अल्ताफ ने बुशरा पर चाकू से हमला कर दिया। बचाव में आई शाजिया को भी चाकू से गोद डाला और फरार हो गया। सूचना पर लिसाड़ी गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां शाजिया की मौत हो गई, जबकि बुशरा की हालत चिंताजनक बनी हुई थी। शाजिया के चेहरे, गर्दन समेत पूरे शरीर पर घाव थे, जबकि बुशरा के शरीर के निचले हिस्से पर अधिकतर जख्म हैं। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। फुरकान का कहना है कि जब अल्ताफ फरार हो रहा था, तो उसके हाथ में कैंची थी, जबकि चाकू उसने वहीं फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान का किराया भी नहीं लेता था
फुरकान
ने बताया कि शादी के बाद वह पहले खैरनगर में रहते थे। पास ही अल्ताफ का मकान है। वहीं पर शाजिया की अल्ताफ से जान पहचान हो गई थी। खैरनगर का मकान छोटा होने पर वह तारापुरी में रहने लगे, लेकिन अल्ताफ वहां भी आने-जाने लगा। कुछ समय पहले अल्ताफ ने तारापुरी में एक मीनारा मस्जिद के पीछे मकान बनाया। हमदर्दी का ढोंग करते हुए यह मकान उन्हें रहने के लिए दे दिया। उन्होंने अपने साढू और साली को भी यहां रहने के लिए बुला लिया था। एक-एक कमरे में दोनों परिवार रहते थे। अल्ताफ उनसे किराया भी नहीं लेता था।

...या तो तुझे मार दूंगा या शाजिया को 
फुरकान
ने बताया कि अल्ताफ उसकी बीवी से सनक की हद तक प्यार करने लगा था। शाजिया भी उसके झांसे में आ गई थी। दोनों बीच संबंध भी थे। वह अल्ताफ के साथ रहने के लिए तैयार थी। लेकिन उसने किसी तरह उसे मना लिया था। जिसके बाद उसने अल्ताफ को इंकार कर दिया था। इससे अल्ताफ गुस्से में था। कुछ दिन पहले उसने धमकाया था कि शाजिया को हर हाल में पाकर रहेगा, ऐसा नहीं हुआ तो उसे या शाजिया को मार देगा। तारापुरी के लोगों ने बताया कि 45 वर्षीय अल्ताफ शादीशुदा है और बाल-बच्चों वाला आदमी है। 


वर्जन
फुरकान
ने अल्ताफ के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। तहरीर में अल्ताफ और शाजिया के बीच गलत संबंधों का भी जिक्र है। अल्ताफ को देर शाम तारापुरी से गिरफ्तार कर लिया गया। आला कत्ल चाकू को मौका-ए-वारदात से बरामद कर लिया है। अल्ताफ ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
- रवेंद्र यादव, एसओ लिसाड़ीगेट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed