{"_id":"5d57051f8ebc3e89b51c66e0","slug":"woman-kicked-out-of-house-after-tripple-talaq-in-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटा नहीं हुआ था और पति करना चाहता था दूसरी शादी, दे दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटा नहीं हुआ था और पति करना चाहता था दूसरी शादी, दे दिया तीन तलाक
Sat, 17 Aug 2019 02:34 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 17 Aug 2019 02:34 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक
- फोटो : डेमो
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में उसको बेटा न होने पर पति ने सास व देवर के सामने तीन तलाक देकर घर से निकाले का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति दूसरा निकाह करने की फिराक में है।
विज्ञापन
मोहल्ला कल्याण सिंह निवासी महिला ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि उसका निकाह गुलावठी निवासी साबिर के साथ हुआ था। उसके तीन बेटियां हैं। बेटा नहीं होने की वजह से पति उसके साथ मारपीट करता था। आरोप है कि वह दूसरा निकाह करने की बात कहता है।
विज्ञापन
विवाद के चलते वह मायके में आई थी। आरोप है कि पिता ने पति को समझाने का प्रयास किया। महिला 16 अगस्त की सुबह ससुराल चली गई। आरोप है कि ससुराल में देवर, पति व सास ने मिलकर मारपीट की।
विज्ञापन
पति ने उसे बेटे न होने का हवाला देते हुए तीन तलाक बोलते हुए घर से निकाल दिया। पीड़िता ने पति, सास व देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है। थाना प्रभारी विनय कुमार आजाद का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।