फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman injured after a wall collapsed in Baghpat

UP: बागपत में बरसात के कारण गिरा कच्चा मकान, मची भगदड़, बाल-बाल बची खाना बना रही महिला

Wed, 22 Jun 2022 12:04 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
अमर उजाला ब्यूरो, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 22 Jun 2022 12:04 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बागपत में बारिश के कारण कच्चा मकान गिरने से खाना बना रही महिला घायल हो गई। महिला हो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं खेकड़ा में बंदरों ने एक मकान की दीवार गिरा दी जिस कारण एक महिला घायल हुई है।

विज्ञापन
woman injured after a wall collapsed in Baghpat
बरसात में गिरा मकान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश  के बड़ौत में खड़खड़ी गांव में मंगलवार को बरसात से एक कच्चा मकान गिरने से लोगों में भगदड़ मच गई। इस दौरान मकान के अंदर खाना बना रही महिला ने भागकर अपनी जान बचाई। घर का सामान मलवे में दब गया। ग्रामीणों ने पीड़ित के लिए मुआवजे की मांग की। वहीं खेकड़ा में बंदरों ने एक मकान की दीवार गिरा दी इसमें भी एक महिला घायल हो गई। उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


गांव खड़खड़ी निवासी संतोष पत्नी मनोज का कच्चा मकान है। मंगलवार की सुबह आई बरसात से उसका मकान उस समय गिर गया, जब वह खाना बना रही थी। मकान गिरने से घर में मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। संतोष और अन्य लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


मकान गिरने से मलबे में घर का सारा सामान दब गया। लोगों का कहना है कि रात में मकान गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़िता के लिए मुआवजे की मांग की। संतोष ने बताया कि कई वर्ष से वह पक्का मकान बनवाने के लिए अधिकारियों के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


दीवार के मलबे मे दबकर महिला घायल 
खेकड़ा क्षेत्र के ग्राम सिंघौली तगा मे बंदरो ने मकान की दीवार को गिरा दिया। दीवार के मलबे मे दबने से एक महिला गंभीर घायल हो गई। परिजनो ने घायल को खेकड़ा सीएचसी मे भर्ती कराया। 

खेकड़ा नगर क्षेत्र मे बंदरो के आतंक से लोग खासे परेशान है। बंदरो के झुंड ने लोगों का जीना दुश्वार कर के रख दिया है।

हमलावर बंदर आए दिन लोगो को हमला कर घायल करते रहते है। मंगलवार की सुबह ग्राम सिंघौली तगा मे बंदरों ने ग्रामीण जमील के मकान की दीवार को गिरा दिया। दीवार के पास काम कर रही जमील की पत्नि जुल्लो मलबे के नीचे दबकर गंभीर रूप से घायल हो गई। शोर सुनकर परिजनों ने दौड़कर महिला को दीवार के मलबे के नीचे से निकाला और उपचार के लिए खेकड़ा सीएचसी पर भर्ती कराया।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed