फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman given triple talaq after dowry harassment

Meerut News: दहेज उत्पीड़न के बाद महिला को दिया तीन तलाक

Wed, 06 May 2026 09:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:41 PM IST
विज्ञापन
Woman given triple talaq after dowry harassment
-पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कोतवाली क्षेत्र के शाहपीर गेट इलाके में विवाहिता के साथ दहेज उत्पीड़न, तीन तलाक का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुराल वालों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने जांच के बाद तीन आरोपियों बिलाल, शुऐब व जहीन पर प्राथमिकी दर्ज कर दी।

सरूरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार को कोतवाली थाने पर प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया कि उसका निकाह अप्रैल 2025 को कोतवाली निवासी बिलाल के साथ हुआ था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर उसके साथ मारपीट करते रहे। इस संबंध में उसने पहले भी सरूरपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज दर्ज कराया था। पीड़िता के अनुसार फरवरी 2026 को उसने एक बेटी को जन्म दिया। इसके बाद अप्रैल माह में ससुराल पक्ष ने समझौते का प्रस्ताव रखा और प्राथमिकी दर्ज वापस लेने पर उसे सम्मान से रखने का भरोसा दिया था। 15 अप्रैल को ससुराल लौट गई और प्राथमिकी दर्ज वापस लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। आरोप है कि मई 2026 को पति बिलाल ने अचानक तीन तलाक देकर उसे छोड़ दिया और घर से चला गया। देवर शुऐब सास जहीन ने भी उसके साथ मारपीट की थी। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed