बागपत: फरार प्रेमी युगल को पुलिस ने मथुरा से किया बरामद, युवती ने थाने में खाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत जनपद के एक गांव निवासी युवती प्रेमी संग फरार युवती को पुलिस ने मथुरा के जिवाना गेट से बरामद कर लिया। मंगलवार दोपहर युवती ने थाना परिसर में जहर खा लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। युवती को आनन फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा युवती के जहर खाने की बात को नकार दिया गया।
बड़ौत थाने के बाम गांव का रहने वाला एक प्रेमी युगल बिनौली थाना क्षेत्र के दोज्जा गांव में स्थित ईंट-भट्टे पर मजदूरी करता था। उक्त प्रेमी युगल बीती 5 अप्रैल को फरार हो गया था। इस सबंध में युवती की मां ने बिनौली थाने पर दो के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मंगलवार की सुबह बिनौली पुलिस ने युवती को जिवाना गेट से सकुशल बरामद किया। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह ने बताया कि महिला पुलिस आरक्षी की देखरेख में युवती को मेडिकल परीक्षण व 161 के बयानों के लिये बागपत भेजा गया है।
मंगलवार दोपहर को युवती की थाने में हालत बिगड़ गई, जिस कारण उसे नर्सिंग होम में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि युवती दो दिन से भूखी थी, जिस कारण उसकी हालत बिगड़ गई है। तीन जून को गांव से युवती संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी।
परिजनों ने एक युवक पर शक जताया तो पुलिस युवक के घर पहुंची। यहां युवक ने पुलिस को जानकारी दी कि युवती उससे एकतरफा प्यार करती है। युवती ने वृंदावन जाकर युवक को कॉल की तो युवक ने मामले की जानकारी पुलिस को जानकारी दे दी। इसके बाद पुलिस युवती को बरामद कर सोमवार देर रात थाने ले आई। मंगलवार को युवती ने थाने में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।
बताया गया कि युवती ने पहले से ही छिपाकर जहरीला पदार्थ अपने पास रखा हुआ था। पुलिस युवती को लेकर नर्सिंग होम पहुंची और भर्ती कराया। उधर, युवक के परिजनों ने आरोप लगाया कि बेवजह युवक की पिटाई की गई, जिस कारण वह भी अस्पताल में भर्ती है। बालैनी थाना प्रभारी रविंद्र पंत का कहना है कि भूख की वजह से युवती की हालत बिगड़ी है, जहरीले पदार्थ का सेवन नहीं किया है।