{"_id":"6a6e0c70b9d4742cc2054f80","slug":"woman-drowns-after-going-to-the-field-to-fetch-fodder-meerut-news-c-228-1-mwn1001-105241-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: चारा लेने खेत पर गई महिला की गहरे पानी में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: चारा लेने खेत पर गई महिला की गहरे पानी में डूबकर मौत
विज्ञापन
छह वर्षीय बेटी ने घर पहुंचकर परिजनों को दी घटना की जानकारी
- हस्तिनापुर के गंगा खादर क्षेत्र में जल भराव होने से हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
हस्तिनापुर। मखदुमपुर गांव में शनिवार सुबह खेत पर चारा लेने गई महिला सोनम की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मखदुमपुर गांव निवासी नरेश की पत्नी सोनम शनिवार सुबह अपनी छह वर्षीय पुत्री पायल के साथ खेत पर पशुओं के लिए चारा काटने गई थी। इन दिनों गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और लगातार हो रही बारिश के कारण गांव के जंगल व खेतों में कई स्थानों पर पानी भरा हुआ है। ग्रामीणों ने बताया गया कि खेत की ओर जाते समय रास्ते में एक स्थान पर गहरा पानी भरा था। इसी दौरान सोनम का संतुलन बिगड़ गया और वह पानी में डूब गई।
मां को डूबता देख पायल घबरा गई। वह किसी तरह दौड़कर घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। परिजन मौके पर पहुंचे और महिला को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।
विज्ञापन
सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत से परिवार में शोक का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गंगा का पानी फैलने और खेतों में जलभराव होने से ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे हालात में खेतों पर जाने वाले लोगों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सोनम अपने पीछे अपनी बेटी पायल और पति नरेश को छोड़ गई है। परिवार की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं है।
सीओ मवाना पंकज लवानिया ने बताया कि महिला के पानी में डूबने से हुई मौत की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -- --