फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies under suspicious circumstances in Mubarakpur; husband accused of murder.

Meerut News: मुबारिकपुर में महिला की संदिग्ध मौत, पति पर हत्या का आरोप

Fri, 14 Aug 2026 08:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
Woman dies under suspicious circumstances in Mubarakpur; husband accused of murder.
- पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज कर जांच शुरू की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर में राजू की पत्नी सविता (37) की शुक्रवार सुबह संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। मृतका के भाई राजू निवासी गांव अस्सा थाना बहसूमा ने हत्या करने की जानकारी देकर पति पर हत्या का आरोप लगाया। सीओ सदर देहात सुधीर सिंह मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने शव काे पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच शुरू कर दी है।
बहसूमा थाना के गांव अस्सा निवासी राजू पुत्र दिनेश ने पुलिस को बताया कि बहन सविता की शादी 2004 में मुबारिकपुर निवासी राजू पुत्र सतवीर के साथ हुई थी। राजू पेशे से मजदूरी करता है। उसके परिवार में उसकी पत्नी के साथ-साथ उसके दो बेटे तनिश (16) लविश (17) हैं। राजू ने 2016 में अलीगढ़ निवासी महिला सरोज के साथ कोर्ट मैरिज की। उसके साथ वह मेरठ मुल्ताननगर थाना लिसाडी गेट में रहता है। जिससे उसके एक बेटी है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह सविता की हत्या कर दी।
विज्ञापन

मानसिक रूप से बीमार थी महिला
पति राजू ने पुलिस को बताया कि 2011 से सविता बीमार चल रही थी। जिसका उसने दिल्ली भी इलाज कराया था। लेकिन जब उसकी पत्नी को कोई आराम नहीं मिल सका। तब उसने दूसरी शादी अलीगढ़ के गांव शालाबाद निवासी सरोज से की थी। बताया कि सविता ने चार दिन से मानसिक बीमारी के चलते मिट्टी खानी शुरू कर दी थी। जिस पर गांव के चिकित्सक को दिखाया। उसके बाद गांव स्याल निवासी चिकित्सक से इलाज कराया। शुक्रवार की सुबह अचानक तबीयत खराब हो गई थी। जिसके चलते उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ सदर देहात सुधीर सिंह ने बताया कि महिला के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं है। वहीं महिला की मौत के पीछे के कारण स्पष्ट करने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा। हालांकि अभी तक मृतक के परिजन की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed