{"_id":"68b5e941449628dc730b6534","slug":"woman-dies-in-road-accident-five-injured-including-husband-and-son-meerut-news-c-27-1-smrt1043-158947-2025-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में महिला की मौत, पति-बेटे समेत पांच घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में महिला की मौत, पति-बेटे समेत पांच घायल
Tue, 02 Sep 2025 12:13 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
नजीबाबाद में मार्ग दुर्घटना के बाद एंबुलेस हटवाती पुलिस। स्रोत-पुलिस
नजीबाबाद (बिजनौर)। नजीबाबाद में भारत सिनेमा के पास ओवरब्रिज पर कार और एंबुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। कार सवार लक्ष्मी (55) की मौत हो गई। जबकि उसके पति और दो बेटों समेत पांच लोग घायल हो गए। यह हादसा रविवार की रात ढाई बजे हुआ।
हल्दौर के गांव पावटी निवासी जागेश (60), पत्नी लक्ष्मी, बेटे सोहित और मोहित के साथ गांव धर्मुपौटा के बरम सिंह की कार में से एम्स ऋषिकेश जाने के लिए घर से निकले। रविवार रात करीब ढाई बजे इनकी कार नजीबाबाद में ओवरब्रिज पर पहुंची तो सामने आ से आ रही एंबुलेंस से टक्कर हो गई। हादसे में एंबुलेंस चालक और ईको मारुति कार में सवार महिला समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने समीपुर अस्पताल पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल लक्ष्मी को एम्स ऋषिकेश के लिए रेफर किया गया, जहां उनकी मौत हो गई। इस हादसे में एंबुलेंस चालक गजरौला निवासी अमित सक्सेना को भी चोट लगी है।
दो साल पहले टूट गया था लक्ष्मी का कूल्हा
पैजनिया। दो साल पहले घर में ही गिरने से लक्ष्मी का कूल्हा टूट गया था, तब से उसका लगातार ऋषिकेश के एम्स में चल रहा था। इसी बीच उसके गुर्दे भी खराब हो गए थे। पति जागेश गांव में नाई का काम करता है। लक्ष्मी की मौत से पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है। मोहित और जागेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया है।