फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman dies due to consumption of poisonous substance

Meerut News: जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत

Tue, 13 Jan 2026 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
Woman dies due to consumption of poisonous substance
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुंडाली। मुंडाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नंगलामल में संदिग्ध परिस्थिति में सोमवार को 60 वर्षीय महिला सुरेशवती पत्नी ध्यान सिंह ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। देर रात महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो सका था कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन क्यों किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गांव नंगलामल निवासी ध्यान सिंह की पूर्व में मौत हो चुकी है। उनकी पत्नी सुरेशवती अपने तीन बेटों व बहुओं के साथ रह रही थी। बताया गया कि सोमवार को दोपहर के समय सुरेशवती ने जहरीले पदार्थ सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें तुरंत मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। बताया गया कि देर रात उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर मुंडाली थाना पुलिस अस्पताल पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। मृतका के तीन बेटे-बहू और पौत्र-पौत्री हैं। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

सीओ किठौर प्रमोद कुमार सिंह का कहना है कि महिला की मौत मामले की पुलिस जांच कर रही है। परिजन जहरीले पदार्थ का सेवन करने का कारण नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed