फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman Dies by Suicide in Meerut, Jumps in Front of Train After Domestic Dispute

meerut: कॉलेज के बहाने निकली... फिर ट्रेन के आगे कूद गई पूजा! गृह क्लेश ने ली जान

Tue, 27 May 2025 02:13 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 27 May 2025 02:13 PM IST
सार

मेरठ के परतापुर रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को गृह क्लेश से परेशान एक महिला ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मृतका पूजा बीए की छात्रा थी और उसकी शादी डेढ़ साल पहले हुई थी।

विज्ञापन
Woman Dies by Suicide in Meerut, Jumps in Front of Train After Domestic Dispute
रेलवे ट्रैक - फोटो : संवाद

विस्तार

मेरठ के परतापुर में मंगलवार सुबह परतापुर रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक घटना सामने आई। घरेलू विवादों से परेशान एक 23 वर्षीय युवती ने एक्सप्रेस ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी।

विज्ञापन

मृतका की पहचान पूजा के रूप में हुई है, जिसकी शादी करीब डेढ़ साल पहले अछरोंडा गांव निवासी हिमांशु से हुई थी। बताया जा रहा है कि पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी के बीच मतभेद और तनाव चल रहा था।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रभारी मंत्री बोले: कूड़े से सोना बनाने वाली मशीन लगाएंगे, अखिलेश का पलटवार- भाजपा में दूर से फेंकने का...!

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा मोहद्दीनपुर स्थित एक कॉलेज में बीए की छात्रा थी। मंगलवार सुबह वह घर से कॉलेज जाने के लिए निकली, लेकिन परतापुर स्टेशन पहुंचकर एक्सप्रेस ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed