{"_id":"5ded59188ebc3e1b8d2e8285","slug":"woman-died-swallowed-the-poison-mawana-news-mrt4577430100","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहर निगलने से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहर निगलने से महिला की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मवाना(मेरठ)। मवाना खुर्द निवासी एक महिला की जहरीला पदार्थ खाने से संदिग्ध हालात में रविवार को मौत हो गई। मृतका के परिजन जानकारी पाकर पहुंचे और हंगामा कर दिया। वहीं, पुलिस ने मृतका के ससुर को हिरासत में ले लिया है।
मवाना खुर्द निवासी मदनपाल ने बताया कि उनका पुत्र ललित मेरठ नौकरी पर चला गया था। वे मकान के बाहर बैठे थे। ललित की पत्नी आंचल ने उनको चाय लाकर दी। वह करीब एक घंटा बाद मकान के अंदर गए तो आंचल को बेहोश देखा। इस पर उसे मवाना प्राइवेट चिकित्सक के यहां ले गए। हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। उसने जहरीला पदार्थ खाया हुआ था। आंचल की ग्यारह वर्ष पहले शादी हुई थी। उसका नौ वर्षीय पुत्र एवं सात वर्षीय पुत्री है।
वहीं, आंचल की मौत की जानकारी पाकर मायके वाले नावला मसूंरपुर से गांव पहुंचे। उन्होंने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, मौके पर मिले ससुर को हिरासत में ले लिया। बाकी सदस्य फरार हो गए। वहीं, थाना पुलिस का कहना है कि तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।