बागपत: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर बड़ौली गांव निवासी अजीत पुत्र श्याम कुमार ने बताया कि उसकी बहन पिंकी की शादी 31 अक्तूबर 2017 को पाली गांव निवासी केतन से हुई । ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में दो लाख रुपये व बाइक की मांग की। चार अप्रैल को उन्होंने 50 हजार रुपये ससुराल वालों को दिए , लेकिन वे संतुष्ट नहीं हुए और अधिक रुपये की मांग कर रहे थे। पिंकी ने दहेज लाने से इंकार किया।
आरोप है कि पति, जेठ, देवर, जेठानी, सास ने 29 जून को उसके साथ मारपीट की और जबरन उसे जहरीला पदार्थ खिला दिया। उसकी बहन ने फोन कर मायके वालों को जहर खिलाने की सूचना दी। परिजनों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। रविवार की रात में साढ़े 11 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। मृतका के परिजन और पुलिस शव को लेने के लिए दिल्ली के चले गए। सीओ ओमपाल सिंह ने बताया कि परिजन महिला की हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मामले की गहराई से जांच कराई जा रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी।