फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman died before getting justice in Shamli

इंसाफ मांगने पहुंची बीमार महिला ने तोड़ा दम, परिवार में मचा कोहराम

Fri, 27 Apr 2018 06:29 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली
यूपी डेस्क, अमर उजाला, शामली Updated Fri, 27 Apr 2018 06:29 PM IST
विज्ञापन
Woman died before getting justice in Shamli
पीड़ित परिजनों से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

शामली में संवेदनहीन सरकारी तंत्र और बेबस बीमार महिला। ससुरालियों के उत्पीड़न की शिकार महिला पहुंची थी कलक्ट्रेट में इंसाफ की गुहार लगाने, मगर इससे पहले कि सरकारी तंत्र उसे इंसाफ दिला पाता, मौत ने महिला को आगोश में ले लिया। महिला की मौत से कोहराम मच गया।  

विज्ञापन


घटना बृहस्पतिवार दोपहर की है। कस्बा बनत के मोहल्ला जवाहरनगर में अपनी बहन राशिदा के पास रहने वाली साईन (24) परिवार के अन्य सदस्यों के साथ कलक्ट्रेट में पहुंची। जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका मायका थानाभवन में है और उसकी शादी बागपत के गांव मऊकला निवासी नजरुद्दीन के साथ हुई, जिससे उसने एक बेटा और एक बेटी को जन्म दिया। 
विज्ञापन


इसके बाद साईन को टीबी की बीमारी हो गई। आरोप है कि ससुराल वालों ने उसका इलाज तक नहीं कराया और उसका बेटा छीन लिया और बेटी के साथ उसे घर से निकाल दिया था। इसके बाद से वह बनत में अपनी बहन राशिदा के यहां रहकर बीमारी का इलाज करा रही थी। इलाज पर करीब डेढ़ लाख रुपये खर्च हो गए, लेकिन ससुराल वाले बीमारी पर कोई पैसा खर्च नहीं कर रहे हैं। महिला ने गुहार लगाई कि उसको ससुरालियों से बीमारी का खर्चा दिलाया जाए और कार्रवाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : कोठे में काजल पर जुल्म... अब सिर्फ बेटी और इंसाफ का इंतजार

Woman died before getting justice in Shamli
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

दोपहर में करीब एक घंटे तक साइन अपने परिवार के लोगों के साथ कलक्ट्रेट में रही। इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद डायल 100 पुलिस उसको आदर्श मंडी थाना लेकर पहुंची। वहां से महिला की तहरीर लेने के बाद उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे मेरठ रेफर करने की तैयारी चल रही थी, लेकिन उसी दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद आदर्श मंडी थाना पुलिस ने महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  आदर्श मंडी थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि मामले में महिला साईन के पति नजरुद्दीन, ससुर अजरुद्दीन और सास जेनम निवासी मऊकला (बागपत) के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है, जिसके बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।   

प्रार्थना पत्र में लिखा था, मैं मृत्यु के करीब हूं
कलक्ट्रेट में पहुंची महिला साईन ने जो प्रार्थना पत्र दिया था, उसमें भी लिखा था कि मैं गंभीर बीमार हूं और मृत्यु के करीब हूं। शारीरिक रूप से भी वह बेहद कमजोर हो चुकी थी और ठीक से बैठ भी नहीं पा रही थी। इसी कारण वह कलक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक फर्श पर लेटी रही थी। परिजनों ने बताया कि साईन के पिता की पूर्व में मृत्यु हो चुकी है, इसी कारण वह अपनी बहन के यहां रहकर बीमारी का इलाज करा रही थी। यह भी बताया कि ससुराल वाले उसकी बहन तथा बहनोई को किसी झूठे मामले में फंसाने की धमकी भी देते रहे हैं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed