फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Where is the oppressed on mascara... now only wait for daughter and justice

कोठे में काजल पर जुल्म... अब सिर्फ बेटी और इंसाफ का इंतजार

Mon, 23 Oct 2017 06:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 23 Oct 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
Where is the oppressed on mascara... now only wait for daughter and justice
काजल का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

मेरठ में काजल ने अपने ऊपर हुए जुल्म और बेटी के कोठा मालिक के पास बंधक होने की दास्तां 13 अक्टूबर को अफसरों को सुना दी थी। मगर इन नौ दिनों में पुलिस और प्रशासनिक अफसर मात्र बेटी का चेहरा दिखाने के अलावा कोई कार्रवाई आगे नहीं बढ़ा सके हैं। पुलिस अभी तक कोठे मालिक पर मामला दर्ज तक नहीं कर सकी है। काजल को इंसाफ और बेटी का इंतजार है।

विज्ञापन


कैसे बन गए फर्जी प्रमाण पत्र
सरकारी हाकिमों की घोर लापरवाही ने ही मां-बेटी के बीच की खाई को बढ़ाने का काम किया है। कोठे वाले राजू ने सेटिंग कर काजल की बेटी के फर्जी प्रमाण पत्र बनवा रखे हैं। जोकि मां-बेटी के डीएनए टेस्ट की प्रक्रिया में बाधा ला सकते है। पुलिस ने बताया कि बच्ची के जन्म प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और स्कूल समेत तमाम दस्तावेजों में कोठे वाले राजू और उसकी पत्नी ही काजल की बेटी के माता पिता दर्शाये हुए हैं। सवाल उठता है कि सरकारी हाकिमों ने बगैर जांच के कैसे काजल की बेटी के फर्जी प्रमाण पत्र बनने दिये। इसकी भी जांच हुई तो कई अधिकारियों पर गाज गिर सकती है। कानून एक्सपर्ट कहते है कोठे वाला ही काजल की बेटी का असली गुनहगार है। अभी तक पुलिस का कदम उसको राहत देने वाला ही है। एक बच्ची की जिंदगी बर्बाद करने वाला राजू अभी तक खुला घूम रहा है। पुलिस का ध्यान मात्र काजल को उसकी बेटी तक मिलाने में सीमित है। जो कुछ काजल के साथ हुआ, उसके लिए पुलिस फिलहाल चुप ही है।
विज्ञापन


इस कहानी में अभी कई झोल
कोठे वाले के घर पर आठ साल की तीन बेटियां है। तीनों बेटियां की उम्र में दो-दो, तीन-तीन महीने का अंतर है। साफ है कि सब कुछ फर्जी है तो पुलिस अब किस बात का इंतजार कर रही है। राजू के घर पर काजल की बेटी के अलावा दो ओर अन्य बच्चियां किसकी है। इसका पता निकालने की जगह पुलिस चुप्पी साध गयी। देहलीगेट पुलिस कोठे वाले राजू के घर ईश्वरपुरी गई थी। पुलिस के सामने राजू ने कबूल किया था कि काजल की बेटी उसके पास है। काजल जिस बच्ची को अपनी बता रही थी, राजू उसे अपनी सगी बेटी बता रहा था। वह दूसरी बच्ची को काजल की बेटी बता रहा है। राजू ने बताया कि एक बेटी काजल की, दूसरी उसकी खुद की और दूसरी बेटी उसकी बहन की है। जिससे मामला ओर पेचीदा होता जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें : कोठे से निकल तो गई अब बेटी को पाने की जद्दोजहद

कोठे वाले के घर पर है काजल की बेटी

Where is the oppressed on mascara... now only wait for daughter and justice
एसएसपी मंजिल सैनी

एसएसपी मंजिल सैनी दहल ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर काजल के साथ देहलीगेट पुलिस को कोठे वाले के घर भेजा गया था। काजल की बेटी कोठे वाले के घर पर है। दो बच्चियों में मामला उलझा हुआ है। त्यौहार के बाद काजल मेरठ बुलाई गई है। पुलिस काजल की मदद करेंगी।

क्या होना चाहिए अब इस मामले में 
ये तो साबित हो ही चुका है कि राजू ने जाली प्रमाण पत्र बनवाए। उस पर ये मामला तो दर्ज हो ही सकता है। वरिष्ठ अधिवक्ता अमित दीक्षित मानते हैं कि इस मामले में सही प्रक्रिया नहीं अपनायी जा रही है। उनका कहना है कि 12 साल की उम्र में काजल पर जुल्म हुआ है। इस मामले की शुरूआत में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट में कोठा संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होनी चाहिए। डीएनए जांच के लिए तीनों बच्चियां, काजल, कोठे वाले राजू व उसकी पत्नी का सैंपल लेना चाहिए।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed