फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   woman died and many injured in land dispute in Meerut

मेरठ: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, फायरिंग, एक महिला की मौत, कई लोग घायल

Thu, 20 Feb 2020 12:22 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 20 Feb 2020 12:22 PM IST
विज्ञापन
woman died and many injured in land dispute in Meerut
meerut police, up police, murder - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के रोहटा थाना क्षेत्र के थिरोट गांव मे जमीनी विवाद को लेकर गुरूवार सुबह दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें एक पक्ष की महिला को गोली लगने से मौत हो गई वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक महिला के शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के देवर की ओर से छह लोगो के नाम से तहरीर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गांव थिरोट में दस बीघा जमीन को लेकर गांव खिवाई निवासी वहाब व दूसरा गांव थिरोट निवासी इंशाल्लाह के बीच कई साल से विवाद चला आ रहा है। इस विवाद को लेकर दो साल पूर्व भी दोनों पक्षों में संघर्ष के दौरान गोलियां चली थी। और कई लोग जेल गए थे।
विज्ञापन


गुरुवार की सुबह 5 बजे खेत मे खड़ी गन्ने की फसल काटने को लेकर दोनों पक्षों में गाली गलौज के बाद संघर्ष हो गया। जिसमें गोली मौके पर मौजूद महिला को जा लगी। घायल महिला गुलशमा पत्नी हुसैन(25) वर्ष निवासी थिरोट की मौके पर ही मौत हो गई। हमले में अन्य कई लोग घायल हो गए है। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मृतक महिला के देवर जब्बार की ओर से छह लोगो के नामजद तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी उपेन्द्र निरीक्षक सिंह का कहना हैं कि उक्त जमीन पर पुराना विवाद है। पुराने विवाद को लेकर संघष हुआ है। कोई से भी पक्ष ने पुलिस या प्रशासन को कोई सूचना नही दी।दोनो पक्ष उक्त जमीन पर अपना हक जता रहे है जिसमें बोई गई फसल को अपनी बता रहे है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed