{"_id":"67ad9f78d79837f6d60e39be","slug":"woman-committed-suicide-along-with-her-two-daughters-in-muzaffarnagar-2025-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: 'हम तीनों ने जहर खा लिया है...', मायके फोन पर महिला ने दी जानकारी; मां ने इस वजह से बेटियों संग की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: 'हम तीनों ने जहर खा लिया है...', मायके फोन पर महिला ने दी जानकारी; मां ने इस वजह से बेटियों संग की खुदकुशी
Thu, 13 Feb 2025 01:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 13 Feb 2025 01:33 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में महिला ने दो बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। दूसरी बेटी ने मेरठ में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बुधवार को मां और एक बेटी की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
muzaffarnagar suicide
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर के भोपा थाना इलाके के वजीराबाद गांव में घरेलू कलह के बाद महिला विनती (42) ने अपनी दो बेटियों के साथ जहरीला पदार्थ खा लिया। बुधवार को विनती और उसकी बेटी सृष्टि की मौत हो गई थी, जबकि गुरुवार को सपना की भी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, महिला ने बुधवार को अपनी 12 साल की बेटी सपना और 10 साल की बेटी सृष्टि के साथ सल्फास का सेवन कर लिया था। इसके बाद महिला ने अपने मायके ककरौली में कॉल कर तीनों के जहर खाने की सूचना दी।
मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष के अन्य लोगों को जानकारी दी और खुद भी मौके पर पहुंच गए। तीनों मां-बेटी को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां महिला की मौत हो गई। दोनों बेटियों को उपचार के लिए मेरठ रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
देर रात सृष्टि की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। बृहस्पतिवार को सपना की मेरठ में मौत हो गई। मृतका का पति भगत पास के ही गांव छछरौली में दूध की डेयरी संचालित करता है।

Trending Videos
दंपती के बीच आए दिन विवाद रहता था। सामाजिक लोगों ने कईं बार समझौता कराया था। सीओ भोपा देवव्रत वाजपेयी का कहना है कि महिला ने घरेलू कलह में जहर खाया है।
मोरना से मंगाया था सल्फास
बुधवार को भी दंपती के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला ने किसी के माध्यम से मोरना से सल्फास मंगाया गया था। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे अपनी बेटियों के साथ सल्फास खा लिया।
बुधवार को भी दंपती के बीच कहासुनी हुई थी। पुलिस जांच में पता चला है कि महिला ने किसी के माध्यम से मोरना से सल्फास मंगाया गया था। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे अपनी बेटियों के साथ सल्फास खा लिया।
पति पर शक के चलते रहता था विवाद
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला को शक था कि उसके पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी वजह से दंपती के बीच विवाद रहता था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला को शक था कि उसके पति के किसी महिला के साथ अवैध संबंध है। इसी वजह से दंपती के बीच विवाद रहता था।