Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman body found hanging in Ajampur

Meerut News: आजमपुर में महिला का फंदे पर लटका मिला शव, परिवार में छाया मातम

Mon, 09 Nov 2026 08:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 08:50 PM IST
विज्ञापन
Woman body found hanging in Ajampur
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहटा। आजमपुर गांव में सोमवार को महिला रजनी का शव मकान की छत पर बने कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। सूचना पर पहुंची रोहटा पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया।
जानकारी के अनुसार, सलाहपुर गांव निवासी रजनी की शादी करीब छह वर्ष पहले आजमपुर निवासी नवीन के साथ हुई थी। नवीन मजदूरी करके परिवार का पालन-पोषण करता है। सोमवार सुबह वह मजदूरी करने चला गया था। घर पर रजनी अकेली थी, जबकि उसके सास-ससुर भी काम पर गए हुए थे। बताया गया कि दोपहर करीब दो बजे सास-ससुर मजदूरी करके घर लौटे तो रजनी नीचे नहीं दिखाई दी। तलाश करते हुए वे मकान की छत पर बने कमरे में पहुंचे तो वहां रजनी का शव लोहे के कुंदे से रस्सी के फंदे पर लटका मिला। यह देखकर परिवार के लोगों में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

सूचना पर थाना दोहटा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। सीओ सरधना आशुतोष कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जानकारी में गृह क्लेश की बात सामने आई है। हालांकि आत्महत्या के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed