{"_id":"613657f1123e766c9f56c6c9","slug":"woman-begging-in-bijnor-tried-to-kidnaping-a-girl","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिजनौर में भीख मांगने वाली महिला ने की बच्ची उठाने की कोशिश, पुलिस बोली-यह घटना फर्जी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिजनौर में भीख मांगने वाली महिला ने की बच्ची उठाने की कोशिश, पुलिस बोली-यह घटना फर्जी है
Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: शाहरुख खान
Updated Mon, 06 Sep 2021 11:33 PM IST
सार
बिजनौर जिले के झालू में भीख मांगने के बहाने घर के बाहर एक महिला ने बच्ची को अकेला देख सिर में डंडा मार कर बेहोश कर दिया और साड़ी में लपेट कर आगे खड़े साथियों के साथ बाइक पर ले गए। हालांकि पुलिस ने दावा किया कि यह घटना फर्जी है और बच्ची मानसिक रूप से डरी हुई है।
विज्ञापन
मौके पर जमा लोग और पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के झालू के मोहल्ला पीरजादगान की एक 13 वर्षीय बच्ची अपने ननिहाल मोहल्ला सादात में गई हुई थी। भीख मांगने के बहाने घर के बाहर एक महिला ने बच्ची को अकेला देख सिर में डंडा मार कर बेहोश कर दिया और साड़ी में लपेट कर आगे खड़े साथियों के साथ बाइक पर ले गए।
बताया जा रहा है कि बच्ची के शोर मचाने पर वे उसे छोड़कर फरार हो गए। बच्चे को उठाकर ले जाने के प्रयास की घटना की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए नगर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। देर रात पुलिस ने दावा किया कि यह घटना फर्जी है और बच्ची मानसिक रूप से डरी हुई है।
सोमवार की दोपहर को सपा के जिला सचिव रागिब हुसैन उर्फ शहजादा की 13 वर्षीय लड़की अपनी ननिहाल मोहल्ला सादात में डॉ. रईस के यहां गई हुई थी। बताया जा रहा है कि घर के बाहर एक महिला ने भीख मांगने के लिए आवाज दी।
विज्ञापन
बाहर आई बच्ची को अकेला देख महिला ने उसके सिर पर डंडा मारकर बिहोश कर साड़ी में लपेट कर आगे खड़े बाइक सवार व्यक्ति के साथ फरार हो गई। इसी बीच मोहल्ला महाजनान में महामृत्युंजय मंदिर के पास बच्ची को होश आ गया।

बच्ची ने उक्त महिला के हाथ में काट लिया। जिससे तिलमिलाई महिला ने उसे वहीं फेंक कर अपने साथियों के साथ फरार हो गई। बच्ची ने घटना की सूचना वहीं पास में रह रही अपनी बुआ को दी।
जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजन घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने चौकी पहुंचे तो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर हलदौर थाना प्रभारी उदय प्रताप सिंह ने बताया कि यह बच्चा चोरी का मामला नहीं था।
बच्ची मानसिक रूप से घबराई हुई है। बच्चा चोरी की अफवाह उड़ी थी। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को लिखित में ऐसी कोई घटना ना होने के बारे में लिख कर दिया।