फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman beaten and thrown out of the house

Meerut News: मारपीट कर महिला को घर से निकाला

Wed, 05 Nov 2025 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:11 PM IST
विज्ञापन
Woman beaten and thrown out of the house
सरधना। थाना क्षेत्र के भामौरी गांव निवासी महिला ने अपने देवर पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव भामौरी निवासी मधुबाला ने बताया कि उसके पति दीपक सोम गुरुग्राम में नौकरी करते हैं और वह बच्चों के साथ गांव में रहती है। आरोप है कि उसका देवर संदीप किसी रंजिश के चलते अक्सर विवाद करता है। करीब दो माह पूर्व भी उसने मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया था। पीड़िता के अनुसार मंगलवार रात संदीप घर पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने जानलेवा हमला किया। किसी तरह बचकर मधुबाला ने शोर मचाया। इसके बाद भी आरोपी घर के बाहर बैठा रहा और देर रात तक उसे घर में घुसने नहीं दिया। पीड़िता ने घटना की सूचना डायल-112 पर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी तब तक भाग गया। सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed