फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman attacked with rolling pin and broke head after protesting molestation

Meerut News: महिला से छेड़छाड़ विरोध करने पर बेलन से हमला कर सिर फोड़ा

Wed, 15 Apr 2026 09:07 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2026 09:07 PM IST
विज्ञापन
Woman attacked with rolling pin and broke head after protesting molestation
संवाद न्यूज एजेंसीमेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार सुबह एक महिला के साथ छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि दुकान से सामान खरीदकर घर लौट रही महिला के साथ गांव के ही युवक नरेश ने रास्ते में छेड़छाड़ की और गलत तरीके उसे छू लिया।
विज्ञापन

महिला ने जब इसका विरोध किया और आरोपी के परिजनों से शिकायत करने उसके घर पहुंची। वहां युवक ने आक्रोश में आकर महिला पर हमला कर दिया। आरोप है कि युवक ने रोटी बनाने वाले बेलन से महिला के सिर पर कई वार किए जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़ी और बेहोश हो गई। घटना के बाद आरोपी और उसके परिजन मौके से भाग गए।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर महिला के परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसके सिर में गंभीर चोटें बताई गई है पीड़िता के परिजनों ने परतापुर थाने में आरोपी नरेश और उसके परिजनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। सीओ ब्रह्मपुरी सौम्या अस्थाना ने बताया कि महिला की तहरीर आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी नरेश को हिरासत में ले लिया गया है। दोनों में पारिवारिक विवाद चल रहा है ,अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed