फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman attacked with knife after entering her home

घर में घुसकर महिला पर चाकू से हमला

Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked with knife after entering her home
मवाना। मोहल्ला मुन्नालाल निवासी शाईस्ता ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि बुधवार रात 9:00 बजे घर में केवल महिलाएं थी। सभी आदमी बाहर थे। तभी मोहल्ला निवासी सात लोग उसके घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली गलौज शुरू कर दी और घर का सामान तोड़ने लगे। इस पर उसने अपनी जेठानी शबाना को बुलाया। आरोपियों ने शबाना पर चाकू से वार किया। चाकू हाथ में लगने से शबाना घायल हो गई। परिवार वालों ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों को आते देख आरोपी धमकी देते हुए चले गए। आरोपियों से जान का खतरा है। वह थाने में भी गई थी, लेकिन थाना पुलिस ने कोई मदद नहीं की। थाना पुलिस से रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन


दिल्ली से मवाना प्रेमी के पास पहुंची महिला

मवाना। इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद दिल्ली निवासी एक बच्चे की मां पति को छोड़कर प्रेमी के पास मवाना आ गई। तलाशते हुए महिला का पति मवाना पहुंचा। बुधवार देर रात घंटों थाने में ड्रामा चला। बाद में समझाने पर महिला पति के साथ चली गई।
विज्ञापन

दिल्ली निवासी महिला की मोहल्ला तिहाई निवासी युवक से पांच साल से इंस्टाग्राम पर दोस्ती थी। महिला एक बच्चे की मां है। महिला की दोस्ती कुछ दिन बाद ही प्रेम प्रसंग में बदल गई। महिला अपने पति व बच्चे को छोड़कर मवाना प्रेमी के यहां पहुंच गई। महिला का पति परिवार के लोगों के साथ महिला को तलाशते हुए मवाना थाने पहुंचा। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को थाने बुला लिया। शुरू में महिला, प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। घंटों फेमिली ड्रामा चला। समझाने पर महिला पति के साथ लौट गई। वहीं, प्रेमी को पुलिस ने चेतावनी देकर छोड़ दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



छात्र को रास्ते में रोककर पीटा
मवाना। ढिकौली काॅलोनी निवासी अनुज नागर ने तहरीर में बताया कि उसका पुत्र अंश नागर पब्लिक स्कूल में कक्षा 12वीं का छात्र है। बृहस्पतिवार को वह ट्यूशन पढ़ने रामबाग में जा रहा था। रामबाग के निकट सात युवकों ने उसके पुत्र के साथ गाली गलौज करते हुए लात घूसों से मारपीट की। अंश के दो दोस्तों ने उसे बामुश्किल बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए हैं। ट्यूशन में उसके पुत्र की आरोपी के साथ मामूली कहासुनी हो गई थी। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed