फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Woman attacked in a property dispute in Dal Mandi

दालमंडी में प्रोपर्टी विवाद में महिला पर हमला

Wed, 19 Feb 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 19 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Woman attacked in a property dispute in Dal Mandi
दाल मंडी में प्रॉपर्टी विवाद में महिला पर हमला
विज्ञापन

मेरठ। देहलीगेट थाना क्षेत्र की दाल मंडी में मंगलवार को प्रॉपर्टी विवाद में महिला पर लोहे की रॉड से हमला किया गया। हमले में महिला घायल हो गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस जांच के बाद कार्रवाई की बात कह रही है।
दाल मंडी कबाड़ी बाजार में गोवर्धन दास बृजभूषण के नाम से दुकान है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दुकान स्वामी की मृत्यु के बाद से दुकान अशोक संभाल रहा था। तय हुआ था कि मुनाफे का 50 प्रतिशत हर माह मृतक की पत्नी बीना अग्रवाल को देगा। आरोप है कि पिछले करीब 14 माह से समाजसेवी बीना अग्रवाल अपने हिस्से के मुनाफे की मांग करती आ रही थीं। लेकिन अशोक उन्हें टालता रहा। मंगलवार को बीना दुकान पर पहुंची तो अशोक से विवाद हो गया। धक्कामुक्की के बीच कर्मचारी ने लोहे के रॉड से बीना पर हमला कर दिया। पीड़िता देहलीगेट थाने पहुंची और अशोक पर जानलेवा हमले का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पीड़िता का कहना है कि काफी समय से उनकी प्रॉपर्टी पर एक बिल्डर ने नजरें टिका रखी हैं। बिल्डर के इशारे पर ही उस पर हमला किया गया है। वहीं, थाने पहुंचे अशोक का कहना है कि उनका प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। बीना ने जबरन ताला तोड़कर कब्जा करने का प्रयास किया। उन्होंने इसका विरोध जताया तो थाने आकर तहरीर दे दी।
विज्ञापन

सीओ कोतवाली दिनेश शुक्ला ने बताया कि प्रॉपर्टी को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। दोनों ओर से तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed