{"_id":"5ffca5a18ebc3e340a04a81d","slug":"woman-ate-poisonous-substance-death-laward-news-mrt5200551119","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ: घरेलू कलह में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ: घरेलू कलह में महिला ने जहरीला पदार्थ खाया, मौत
Tue, 12 Jan 2021 12:53 AM IST
मेरठ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दौराला। जीतपुर गांव में रविवार को महिला ने घरेलू कलह में जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार को उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
जीतपुर गांव निवासी शबाना का किसी बात को लेकर परिवार के लोगों से विवाद हो गया था। इससे गुस्साई महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। इसका पता चलते ही पति शहजाद ने उसे मोदीपुरम स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। सोमवार को महिला ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। जानकारी पर अस्पताल पहुंची पुलिस ने महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई कराने से इनकार कर दिया। थाना प्रभारी किरनपाल सिंह ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। इस संबंध में अभी तक कोई शिकायती पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।
फंदे पर लटका मिला शव
सरधना(मेरठ)। सलावा गांव में सोमवार सुबह महिला का शव फंदे पर लटका मिला। सूचना पर महिला के मायके से भी लोग पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के थाना सदर के मोहल्ला रामपुरी निवासी राजकुमार सैनी ने सोमवार को थाने में तहरीर दी। राजकुमार ने बताया कि उसकी बहन शशी की शादी चार साल पहले सलावा गांव निवासी युवक से हुई थी। सोमवार को सूचना मिली कि उनकी बहन की मौत हो गई है। वह गांव पहुंचे तो उन्हें बहन के गले पर फंदे का निशान था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर सीओ आरपी शाही मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया। इस संबंध में सीओ आरपी शाही ने बताया कि तहरीर के आधार पर लिखा पढ़ी की जाएगी।