{"_id":"68dfcb41f84188045a0130de","slug":"woman-appeals-to-sdm-over-land-dispute-alleges-threats-meerut-news-c-44-1-smrt1055-109927-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: भूमि विवाद में महिला ने लगाई एसडीएम से गुहार, धमकियों का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: भूमि विवाद में महिला ने लगाई एसडीएम से गुहार, धमकियों का आरोप
विज्ञापन
सरधना। गांव मानपुरी की भूमि पर अवैध कब्जे और जान से मारने की धमकी का मामला प्रकाश में आया है। कस्बा सरधना निवासी एवं एसआईटी एजुकेशनल सोसाइटी की सचिव मंजू लता जैन ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र देकर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
मंजू लता ने बताया कि गांव मानपुरी में स्थित भूमि का चार साल पहले विधिवत रजिस्ट्री के माध्यम से क्रय किया था। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पर मानपुरी निवासी किसान द्वारा चकबंदी का बहाना बनाकर जबरन कब्जा करने का प्रयास किया गया। आरोपी ने ट्रैक्टर चलवाकर भूमि की जुताई की, जिससे सीमांकन के निशान मिट गए और भूमि को नुकसान पहुंचा। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज की और हाथ में दरांती लेकर जान से मारने की धमकी दी।
पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ खेत पर पहुंचीं तो आरोपी खेत पर ही मौजूद था। खुद को जान का खतरा बाते हुए पुलिस और एसडीएम को शिकायत दी। एसडीएम उदित नारायण सेंगर का कहना है कि सीओ चकबंदी को मामले की जांच कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।