फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Without the fear of entering the house, pornography with schoolgirl

बिना किसी डर के घर में घुसा मनचला, छात्रा के साथ की अश्लील हरकतें

Mon, 15 May 2017 12:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ Updated Mon, 15 May 2017 12:16 PM IST
विज्ञापन
Without the fear of entering the house, pornography with schoolgirl
छात्रा से घर में घुसकर छेड़छाड़

मेरठ में मेडिकल थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में शनिवार रात एक युवक ने घर में घुसकर दसवीं की छात्रा से छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। इसके बाद परिजनों ने कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया।

विज्ञापन


शास्त्रीनगर से सटे सरदार पटेलनगर निवासी एक 16 वर्षीय छात्रा अंबेडकर इंटर कॉलेज में दसवीं की पढ़ाई कर रही है। छात्रा का आरोप है कि पड़ोसी युवक कई दिन से उसे परेशान कर रहा है। शनिवार रात छात्रा अपने घर पर थी। जबकि उसके परिजन दूसरे कमरे में थे। इस बीच पड़ोसी युवक सोनू दीवार फांदकर घर में घुस गया और छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कीं। छात्रा और उसके परिजनों ने आरोपी को पकड़ने की कोशिश की तो वह हाथापाई कर भाग निकला। सूचना पर एसओ मेडिकल मोहम्मद असलम मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह पीड़ित लोग मेडिकल थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। 
विज्ञापन


एसओ मेडिकल ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी सोनू पुत्र शंकरलाल के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉस्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी शादीशुदा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो में नर्स के साथ छेड़खानी

Without the fear of entering the house, pornography with schoolgirl
नर्स के साथ ऑटो में छेड़छाड़

हापुड़ रोड के एक प्राइवेट अस्पताल में कार्यरत रविवार रात दस बजे नर्स ऑटो से रेलवे रोड स्थित अपने घर लौट रही थी। आरोप है कि ऑटो में बैठे युवक ने जाकिर कालोनी पुलिस चौकी के पास नर्स से छेड़खानी कर दी। नर्स ने शोर मचा दिया। युवक ऑटो से उतरकर भागने लगा लेकिन नर्स ने पब्लिक की मदद से उसे पकड़ लिया और उसकी जमकर धुनाई की। नर्स ने उसके खिलाफ तहरीर दी। देर रात तक चौकी पर मामला चल रहा था। कुछ लोग सुलह के प्रयास में लगे थे। उधर, जाकिर कॉलोनी में गली नंबर 27 में रहने वाली एक महिला ने पड़ोसी युवक पर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। घटना के विरोध में लिसाड़ी गेट थाने पर खूब हंगामा किया। पुलिस को तहरीर दी गई है। 

लिसाड़ीगेट क्षेत्र में भी छात्रा से छेड़छाड़ की 
लिसाड़ीगेट के जाकिर कॉलोनी निवासी एक युवती बीए की पढ़ाई कर रही है। रविवार को छात्रा दुकान से सामान खरीदकर घर जा रही थी। आरोप है कि पड़ोस के दो युवकों ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ कर दी। छात्रा के परिजनों ने एक आरोपी के घर पहुंचकर छेड़छाड़ का विरोध किया तो आरोपी के परिजन मारपीट पर उतारू हो गए। छात्रा के परिजनों ने दो युवकों के खिलाफ लिसाड़ीगेट थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed