फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   With the construction of embankment, seven thousand hectares of land in 20 villages will be flood free.

Meerut News: तटबंध बनने से 20 गांवों की सात हजार हेक्टेयर भूमि होगी बाढ़ मुक्त

Sun, 17 Nov 2024 03:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Nov 2024 03:14 AM IST
विज्ञापन
With the construction of embankment, seven thousand hectares of land in 20 villages will be flood free.
हस्तिनापुर। खादर क्षेत्र के गांवों को बाढ़ की विभीषिका से बचाने के लिए तटबंध बनाने का काम किया जा रहा है। 73 करोड़ की इस परियोजना का शुभारंभ मार्च में किया गया। परियोजना का करीब 70 फीसदी कार्य पूरा कर लिया गया है। खादर क्षेत्र में बनाए जा रहे करीब 11 किलोमीटर लंबे तटबंध से 20 गांवों की 30 हजार की आबादी को बाढ़ से मुक्ति मिल जाएगी। इससे उनकी करीब सात हजार हेक्टेयर भूमि में फसल को भी नुकसान नहीं होगा।
विज्ञापन

खादर क्षेत्र के लोगों को प्रतिवर्ष बाढ़ की विभीषिका का सामना करना पड़ता है। बाढ़ ने खादर के हजारों परिवारों को बेघर दिया। यहां बसे लोगों की रोजी-रोटी का जरिया उनकी कृषि भूमि हैं। बाढ़ की विभीषिका में उनकी कृषि भूमि और उनके रहने के ठिकानों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचता है। इसके चलते कई गांव केवल अब नक्शे में ही मौजूद हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक एवं राज्य मंत्री दिनेश खटीक के आह्वान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर खादर क्षेत्र के लोगों को कई स्थानों पर तटबंध की बड़ी सौगात मिली है। अब उन्हें बाढ़ की बर्बादी से भी राहत मिलेगी। इससे वह बर्बादी से निकलकर संपन्नता की ओर बढ़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले करीब 49 करोड़ की परियोजना से कटाव निरोधक तटबंध बनवाया गया। परंतु वह भी गंगा की तेज धारा के वेग को नहीं रोक सका। और बाढ़ का सिलसिला जारी रहा। 1 मार्च, 2024 को 73 करोड़ की इस परियोजना का शिलान्यास गंगा घाट पर राज्य मंत्री दिनेश खटीक द्वारा किया गया। इसके बाद यहां तटबंध बनाने का कार्य शुरू हुआ, जो इस समय पूरी रफ्तार से चल रहा है। तटबंध के बनने से खादर क्षेत्र के लोग उत्साहित हैं। उम्मीद है कि उन्हें अब बाढ़ की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके बनने से उनके खेतों में करोड़ों रुपये कीमत की फसल बच जाएगी।



जून तक पूरा होगा तटबंध का कार्य
गंगा पर बन रहे तटबंध का कार्य इस समय तेजी से चल रहा है। जून 2025 तक परियोजना का कार्य पूरा कर लिया जाएगा। निर्माण कार्य का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। -प्रमोद कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग




प्राथमिकता में है हस्तिनापुर का विकास
लंबे समय से हस्तिनापुर के लोगों को बाढ़ से जूझना पड़ रहा था। प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आई और तटबंध का कार्य शुरू हुआ। 73 करोड़ की परियोजना से यहां बड़े प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। हस्तिनापुर का विकास उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में है। -दिनेश खटीक, राज्य मंत्री
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed