फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wires broken outside Dhyanchand Nagar, power failure

बढ़ने लगी बिजली कटौती की शिकायत

Tue, 11 Feb 2020 02:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 02:24 AM IST
विज्ञापन
Wires broken outside Dhyanchand Nagar, power failure
मेरठ। मौसम में बदलाव के साथ ही शहर में बिजली कटौती की समस्या बढ़ने लगी है। सोमवार को शहर के कई इलाकों में बिजली गुल रही। वहीं दिल्ली रोड पर ध्यानचंद नगर के बाहर तार टूटने के कारण करीब दो घंटे आपूर्ति बाधित रही।
विज्ञापन

दिल्ली रोड पर विद्युत नगरीय वितरण खंड-पंचम के अंतर्गत ध्यानचंद नगर के बाहर 11 हजार की लाइन में फाल्ट हो गया। काफी देर तक तार लटका रहा। इसके बाद लोगों की सूचना पर विद्युत निगम की टीम मौके पर पहुंची और तार जोड़ा गया। इस दौरान इंडस्ट्रियल एरिया, स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स सहित आधा दर्जन फीडर प्रभावित रहे। विद्युत नगरीय वितरण खंड-तृतीय के अंतर्गत हापुड़ रोड पर भी सोमवार को कटौती का सिलसिला जारी रहा। यहां के ब्लॉक, एल ब्लॉक, जागृति विहार के कुछ इलाकों में बिजली काटी गई। अधीक्षण अभियंता एके सिंह ने बताया कि दिल्ली रोड पर तार टूटने के कारण कुछ समय आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा कहीं कटौती नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed