फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wires and poles are being replaced at Abulen, and the cleaning of drains is also being intensified.

Meerut News: आबूलेन पर बदलने लगे तार, खंभे, नालों की सफाई भी तेज

Mon, 08 Jun 2026 07:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jun 2026 07:44 PM IST
विज्ञापन
Wires and poles are being replaced at Abulen, and the cleaning of drains is also being intensified.
व्यापारियों की मांग पर शुरू किए काम, बरसात से पहले जल निकासी व्यवस्था सुधारने की कवायद
विज्ञापन

- गणपति कॉम्प्लेक्स से होटल नवीन तक नई नाली निर्माण का प्रस्ताव
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। शहर के प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्र आबूलेन बाजार में लंबे समय से लंबित बिजली के जर्जर तारों और खंभों को बदलने का कार्य शुरू हो गया है। साथ ही बरसात के मौसम को देखते हुए बंद नालियों को खुलवाने और नालों की सफाई का अभियान भी तेज कर दिया गया है। इससे जलभराव की समस्या से राहत मिल सके।
आबूलेन व्यापार संघ के अध्यक्ष आकाश खन्ना ने बताया कि विद्युत व्यवस्था से जुड़े ये कार्य काफी समय से प्रस्तावित थे, लेकिन आवश्यक शटडाउन की स्वीकृति नहीं मिलने से शुरू नहीं हो रहे थे। व्यापार संघ के लगातार प्रयासों के बाद अब विभाग ने कार्य प्रारंभ कर दिया है। इससे बाजार की बिजली व्यवस्था अधिक सुरक्षित और व्यवस्थित हो सकेगी।
विज्ञापन

महामंत्री सरदार राजबीर सिंह ने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कैंट बोर्ड द्वारा कराई जा रही नालों की सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि बरसात के दौरान बाजार में जलभराव की समस्या को कम करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि गणपति कॉम्प्लेक्स से होटल नवीन तक नई नाली निर्माण का प्रस्ताव भी संबंधित विभाग को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed