{"_id":"5fc554188ebc3e9bd266f32b","slug":"winter-will-increase-from-15-december-will-persecute-till-march-modipuram-news-mrt51346952","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 दिसंबर से बढ़ेगी सर्दी, मार्च तक सताएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 दिसंबर से बढ़ेगी सर्दी, मार्च तक सताएगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
15 दिसंबर से बढ़ेगी सर्दी, मार्च तक सताएगी
मोदीपुरम (मेरठ)। नवंबर में इस बार 24 साल में सबसे सर्द रहने का रिकॉर्ड टूट गया है। वैज्ञानिकों के अनुसार ला नीना के असर से 15 दिसंबर से शुरू हो रहा सर्दी का सितम मार्च तक रह सकता है। दिसंबर से फरवरी माह तक रात का तापमान सामान्य से कम रहने के आसार हैं।
इस बार मानसून देर से लौटा। पश्चिम में भले ही बारिश कम रही हो लेकिन पूरे देश में सामान्य से अधिक बारिश के कारण अक्तूबर के अंतिम सप्ताह से ही मौसम बदलने लगा था। नवंबर आते-आते दिन-रात का तापमान गिरना शुरू हो गया। पहाड़ों पर समय से पहले ही बर्फवारी शुरू होने के कारण मध्य नवंबर में तापमान दिसंबर जैसा रहा। पिछले साल नवंबर में न्यूनतम तापमान करीब तीन डिग्री ज्यादा था। रविवार की रात नवंबर में तीसरी बार सबसे सर्द रही।
---
ला नीना के कारण ज्यादा पड़ेगी ठंड
भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के अनुसार इस समय केंद्रीय व पूर्वी प्रशांत महासागर की सतह पर तापमान सामान्य से नीचे है। प्रशांत महासागर के भूमध्यरेखीय क्षेत्र में मध्यम ला नीना की स्थिति बन रही है। जब भी ला नीना का असर होता है, सर्दी ज्यादा पड़ती है। ला नीना समुद्रीय प्रक्रिया है जिसमें समुद्र में पानी ठंडा होने लगता है और हवाओं में इसका सीधा असर पड़ता है।
विज्ञापन
नवंबर में न्यूनतम तापमान
वर्ष न्यूनतम तापमान
2020 6.9
2019 9.7
2015 8.0
2010 9.1
2005 11.6
2000 10.6
1995 11.5
----कोट----
रिकॉर्ड तोड़ सकता है न्यूनतम तापमान
दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सर्दी बढ़ेगी। न्यूनतम तापमान इस बार रिकॉर्ड तोड़ सकता है।
- डॉ. यूपी शाही मौसम विशेषज्ञ, कृषि विवि