फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter in Meerut

सर्दी की पहली ठंड का अहसास

Sat, 16 Jan 2016 02:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Sat, 16 Jan 2016 02:52 AM IST
विज्ञापन
Winter in Meerut
मकर संक्रांति के दिन सर्दी ने सीजन की पहली ठंड का अहसास करा दिया। तेज हवा ने लोगों कंपकंपी छुड़ा दी। दिनभर लोग अलाव के सामने नजर आए। सूर्य देव के दर्शन न होने से दिन का पारा पांच डिग्री गिर गया, वहीं रात के तापमान में भी तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। बढ़ती ठंड से गेहूं के किसानों के चेहरे खिल गए हैं।
विज्ञापन


जनवरी में अभी भी मौसम में उथल-पुथल चल रही है। कभी सुबह को कोहरा तो कभी दिन में मौसम का मिजाज गरम हो रहा है। जनवरी के प्रथम सप्ताह में अक्सर कड़ाके की सर्दी पड़ती थी, लेकिन इस बार मौसम गर्म रहा। दिन और रात का तापमान सामान्य से ऊपर चल रहा था। पिछले दो दिनों से फिर से मौसम में बदलाव दिखाई दिया। आसमान पर छाए बदलों व सर्द हवा ने ठिठुरन बढ़ा दी है। शुक्रवार को भी सुबह से ही सर्द हवा की गति तेज हो गई। सुबह से शाम तक हवा 4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली।
विज्ञापन


दिन भर सूरज बादलों में छिपा रहा। शाम होते ही सर्दी और भी तेज हो गई। मौसम कार्यालय पर शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। आर्द्रता अधिकतम 90 व न्यूनतम 70 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 5 डिग्री की गिरावट आई है। रात के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम प्रभारी डॉ. ब्रजमोहन ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक मौसम ऐसा ही रहेगा। गेहूं और दलहन की फसलों के लिए यह ठंड काफी अच्छी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed