{"_id":"5dff567ddacdd1fe8a8846e4722df89e","slug":"winter-in-meerut-hindi-news-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले बूंदाबांदी, फिर ठंडी हवा ने बढ़ाई सर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले बूंदाबांदी, फिर ठंडी हवा ने बढ़ाई सर्दी
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकल स्तर पर बने दबाव के चलते अचानक हुई बूंदाबांदी और ठंडी हवा ने मौसम को ठंडा कर दिया। चटख धूप न निकलने के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि रविवार को मौसम साफ रहेगा, लेेकिन मंगलवार से मौसम बिगड़ेगा, जिसके चलते बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
शनिवार सुबह आसमान में बादल छा गए और तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई। मौसम में नमी बढ़ने से ठिठुरन बढ़ गई। चटख धूप न निकलने के कारण लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा। जिसके चलते दिन के तापमान में पांच डिग्री की गिरावट आई। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 21.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
अधिकतम आर्द्रता 64 और न्यूनतम 47 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि लोकल स्तर पर बने प्रेशर के चलते अचानक बारिश आई है। पश्चिमी विक्षोभ फिर से सक्रिय हो रहा है, 16 फरवरी से बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन