{"_id":"7bc51a5864597c4580392cf36fd3af94","slug":"winter-in-meerut-hindi-news-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम के बदले तेवर, ठंडा गुजरा संडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम के बदले तेवर, ठंडा गुजरा संडे
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Mon, 01 Feb 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन तक मौसम गर्म रहने के बाद रविवार को दिन में फिर ठंडक हो गई। सुबह के समय कोहरा और दिन में बूंदाबांदी ने सर्दी का अहसास करा दिया। पूरे दिन बादल छाए रहे। कभी-कभी हल्की धूप भी निकली। अगले तीन-चार दिन तक मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। फरवरी के पहले सप्ताह में ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
दिन में तेज हवा चली तो मौसम में नमी दिखाई दी। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकम आर्द्रता 87 व न्यूनतम 53 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 6 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
मौसम के बदलाव से तापमान में भी उतार चढ़ाव आ रहा है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते मौसम बदल रहा है। अभी बारिश होने की संभावना है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर भी यहां पर दिखाई दे रहा है। वहां पर बर्फबारी बंद होने के बाद मैदान में ठंडी हवा चलेगी। इससे तापमान में गिरावट आएगी। रात का तापमान गिरेगा, जबकि दिन का तापमान 20 डिग्री के आसपास ही रहेगा।
विज्ञापन
दिन और रात का पारा गिरेगा
मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो फरवरी के प्रथम सप्ताह में मौसम ठंडा रहेगा। दिन और रात का तापमान गिरेगा। मौसम में बदलाव का दौर अभी जारी रहेगा। दिन में तेज हवा भी चलेगी और सुबह को कोहरे के चलते मौसम बदला जाएगा। मेरठ समेत आसपास के जनपदों में भी सर्दी का असर रहेगा।