{"_id":"b7618e8bd7594a314e8f5327012f547e","slug":"winter-in-meerut-hindi-news-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिर बिगडे़गा मौसम, आज बारिश के आसार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिर बिगडे़गा मौसम, आज बारिश के आसार
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
Updated Sat, 30 Jan 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरा हटने के बाद निकली धूप के बाद मौसम में फिर से बदलाव आ गया। दो दिन में पारा चढ़ा तो मौसम में गर्म होने लगा। मौसम विशेषज्ञ आज बारिश होने की संभावना व्यक्त कर रहे हैं।
शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रहे। शाम को सूरज ढलने के बाद सर्दी का अहसास होने लगा। तेजी से आए मौसम में बदलाव से दिन का पारा भी चढ़ गया। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
अधिकतम आद्रता 86 और न्यूनतम 48 प्रतिशत दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 0.6 और रात के तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से शनिवार को बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
बारिश होने से तापमान में उतार चढ़ाव आएगा। हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में भी बारिश हो रही है। जिनका असर यहां भी होगा, जिसके चलते सर्दी में थोड़ा इजाफा होगा। रविवार से दिन का तापमान 20 डिग्री और रात का सात डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।