फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter in Meerut

कोहरे से राहत, पाला करेगा परेशान

Fri, 29 Jan 2016 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Fri, 29 Jan 2016 01:38 AM IST
विज्ञापन
Winter in Meerut
सुबह के समय कोहरा भले ही कम हो गया हो, लेकिन पाला अभी ऐसे ही परेशान करेगा। हालांकि मौसम के बदलाव से दो दिन में पारा छह डिग्री चढ़ गया है। मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अभी सर्दी ऐसे ही परेशान करेगी।
विज्ञापन


मौसम में फिर से बदलाव आ गया है, कोहरा हटा तो अब पाला अपना असर दिखा रहा है। रात में पड़ रहे पाले का असर सुबह तक दिखाई दे रहा है। दो दिन में पारा 17 डिग्री से बढ़कर 23 डिग्री तक पहुंच गया। दिन में चटक धूप के साथ चली हवाओं से भी मौसम बदला हुआ दिखा।
विज्ञापन


शाम के समय सूरज ढलने के बाद फिर से सर्दी बढ़ने लगी। दिन मे भले ही मौसम साफ हो रहा हो, लेकिन रात के समय धुंध दिख रही है। बृहस्पतिवार को मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 23 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आद्रता 92 और न्यूनतम 38 प्रतिशत दर्ज की गई। दिन के तापमान में 2 और रात के तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि अभी मौसम में कोई बड़ा परिवर्तन नहीं है। दिन में धूप खिलने से तापमान में बढ़ोतरी होगी। रात मेें पाले का असर बना रहेगा, दिन में हवा की गति भी बढे़गी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed