फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter in Meerut

सुबह कोहरा, बादलों में छिपा रहा सूरज

Tue, 19 Jan 2016 09:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Tue, 19 Jan 2016 09:55 PM IST
विज्ञापन
Winter in Meerut
जनवरी में मौसम लगातार बदल रहा है। कई दिन से बढ़ रही ठंड से मंगलवार को भी शहरवासी कांपते नजर आए। सुबह कोहरे के बाद सूरज भी बादलों में छिपा रहा। दोपहर बाद कुछ देर के लिए हल्की धूप निकली, लेकिन ठंड से राहत नहीं मिली। लोग दिन में भी अलाव जलाते नजर आए। शाम होते ही सर्दी ओर बढ़ गई।
विज्ञापन


मौसम का मिजाज मंगलवार सुबह से ही बदला हुआ दिखा। सुबह के समय कोहरा छाया हुआ था। कोहरा छटा तो बादलों ने डेरा जमा लिया। सूरज न निकलने और हवा से दिन में भी कंपकंपी छूटती रही। ठंड का असर बाजारों में दिखा। सुबह जहां देर से बाजार खुला वहीं शाम को जल्दी दुकानें बंद हो गई। दिन भी कम ग्राहक दुकानों तक पहुंचे। बढ़ती सर्दी से दिन का तापमान भी 3 डिग्री लुढ़क गया।
विज्ञापन


भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान मोदीपुरम के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि इस सप्ताह ठंड रहेगी और कोहरा भी परेशान करेगा। मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम आर्द्रता 95 और न्यूनतम 67 प्रतिशत दर्ज की गई। एक दिन पहले की अपेक्षा दिन के तापमान में 3 डिग्री की गिरावट और रात के तापमान 5.2 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार को दिन का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीसरी बार लुढ़का दिन का पारा
जनवरी में अभी तक दिन का तापमान 20 डिग्री से ऊपर चल रहा था। छह दिन में दिन का तापमान तीसरी बार लुढ़का है। 15 जनवरी को सबसे कम तापमान 14.7 डिग्री रहा, जबकि 16 को 16.5 डिग्री रिकार्ड किया गया। अब 19 जनवरी को तापमान में फिर से गिरावट आई और पारा 16.6 डिग्री रिकार्ड किया गया।


स्कूली बच्चों पर भारी पड़ रही सर्दी

सर्दी का सितम फिर से बढ़ गया है। जनवरी में देर से शुरू हुई सर्दी छह दिन से बढ़ती जा रही है। इसका असर स्कूली बच्चों पर भारी पड़ रहा है। बच्चे स्कूलों तक ठिठुरते हुए जा रहे है, लेकिन जिला प्रशासन और स्कूल प्रबंधन गंभीर नहीं दिखाई दे रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed