फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter in Meerut

मेरठ में बढ़ी सर्दी, रात का पारा आठ डिग्री लुढ़का

Mon, 18 Jan 2016 09:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 18 Jan 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
Winter in Meerut
जनवरी महीने में रविवार की रात सबसे सर्द रही। रात का पारा 8 डिग्री लुढ़ककर 2.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय कोहरे ने भी लोगों को परेशानी में डाल दिया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि तापमान में लगातार गिरावट होगी और अगले एक सप्ताह तक कोहरा भी परेशान करेगा।
विज्ञापन


सोमवार सुबह सुबह दस बजे तक भी घना कोहरा छाये रहने से हाईवे पर वाहन रेंगते नजर आए। कोहरे के साथ चली सर्द हवाओं ने भी सर्दी को बढ़ा दिया। जनवरी माह में रविवार की रात सबसे सर्द रही। मौसम कार्यालय पर अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


अधिकतम आद्रता 97 और न्यूनतम 50 प्रतिशत दर्ज की गई। भारतीय कृषि प्रणाली अनुसंधान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है कि तापमान में आगे भी गिरावट होगी। मंगलवार को (आज) दिल्ली क्षेत्र में बारिश की संभावना है। जिसका असर यहां भी दिखाई देगा। अगले तीन चार दिन न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहेगा, जबकि सुबह के समय कोहरा भी परेशान करेगा। अगर मेरठ में बारिश नहीं हुई तो पूरे सप्ताह कोहरे का असर दिखाई देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed