फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter has spoiled the 'mathematics' of electricity supply

सर्दी ने बिगाड़ा आपूर्ति का गणित

Fri, 27 Dec 2019 01:57 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
Winter has spoiled the 'mathematics' of electricity supply
मेरठ। कड़ाके की ठंड में विद्युत आपूर्ति दगा देने लगी है। आलम यह है कि बिजली की आंख मिचौली ने आपूर्ति का ‘गणित’ ही बिगाड़कर रख दिया है। बृहस्पतिवार को शहर के वीवीआईपी इलाके सिविल लाइन सहित शहर के कई अन्य इलाकों में कटौती हुई। देहात में भी कमोबेश ऐसे ही हालात मिले। विद्युत आपूर्ति गड़बड़ाने की वजह ठंड के चलते लोड बढ़ना बताई जा रही है। बिजली की आवाजाही से लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से शहर व देहात में विद्युत आपूर्ति खासी प्रभावित हो रही है। जिस कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार को सिविल लाइन में कई घंटे आपूर्ति ठप्प रही, जिस कारण साकेत सहित कई इलाकों में लोग परेशान दिखे। कुछ ऐसी ही स्थिति दिल्ली रोड के माधवपुरम, शताब्दीनगर, शारदा रोड, मेजर ध्यानचंद नगर और गढ़ रोड पर जागृति विहार, शास्त्रीनगर आदि इलाकों में भी दिखी, जहां रह-रहकर बिजली कटौती होती रही। ऐसे में एक बार फिर विभाग की ओर से सर्दी के मद्देनजर शहर और देहात को लेकर तैयार किया गया आपूर्ति का प्लान ठप होता दिख रहा है।
विज्ञापन

आंकड़ों में आपूर्ति अप-टू-डेट
शहरी क्षेत्र में 24 घंटे, देहात में 18 घंटे और तहसील स्तर पर 22 घंटे विद्युत आपूर्ति का लक्ष्य निर्धारित है। सर्दी शुरू होने से पहले कुछ हद तक आंकड़े बेहतर आपूर्ति की गवाही देते थे, लेकिन सर्दी बढ़ते ही आपूर्ति फिर प्रभावित होने लगी है। इसे आंकड़ों में मेनटेन किया जा रहा है। भले ही कितनी कटौती हो, लेकिन विद्युत विभाग के आंकड़ों में आपूर्ति अप-टू-डेट नजर आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत विभाग के आंकड़ों में आपूर्ति
दिनांक देहात तहसील शहर
25 दिसंबर 17:03 21:03 22:15
24 दिसंबर 17:50 22:07 23:23
23 दिसंबर 17:51 23:01 23:31
22 दिसंबर 17:49 21:40 23:33
21 दिसंबर 17:54 22:35 23:46
20 दिसंबर 17:51 22:42 23:40
19 दिसंबर 17:47 22:48 23:46
18 दिसंबर 17:54 22:35 23:31
(नोट - ऊपर दिए गए आंकड़े घंटे: मिनट में हैं।)
फाल्ट के कारण आपूर्ति प्रभावित
सर्दी में लोड बढ़ने के कारण फाल्ट का दौर शुरू हो जाता है। कुछ क्षेत्रों में फाल्ट के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई। इसके अलावा सबकुछ सामान्य रहा। शहर में कई स्थानों पर बृहस्पतिवार को मेंटीनेंस का कार्य हुआ, जिस कारण कुछ देर के लिए आपूर्ति बाधित हुई। श्रीयुत भागवत यादव, चीफ इंजीनियर (वितरण), मेरठ परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed