फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Winter continues, cold winds increase chills

सर्दी का सितम जारी, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन

Mon, 16 Dec 2019 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 01:09 AM IST
विज्ञापन
Winter continues, cold winds increase chills
सर्दी का सितम जारी, सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन
विज्ञापन

मेरठ/मोदीपुरम। झमाझम बारिश के बाद धूप खिलने के बावजूद सर्द हवाओं से ठिठुरन बनी हुई है। रविवार सुबह हल्का कोहरा रहा। जिससे हवा में प्रदूषण भी बढ़ गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार सुबह के समय कोहरे का असर अभी बढ़ेगा।
सर्दी का सितम आने वाले दिनों में और भी बढ़ेगा। धूप खिलने और अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 1.2 और 1.7 डिग्री की बढ़ोत्तरी होने के बावजूद मौसम सर्द बना रहा। शाम होते होते मौसम और भी सर्द हो गया। बारिश के बाद जहां चौबीस घंटे पहले महानगर का वायु गुणवत्ता सूचकांक 36 पर आ गया था, रविवार को फिर बढ़कर 160 पर पहुंच गया। मेरठ के अलावा गाजियाबाद, दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा की हवा की गुणवत्ता भी खराब हुई है। यहां का एक्यूआई 200 के पार पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री व न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 91 व न्यूनतम 59 प्रतिशत दर्ज की गई।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष के मुताबिक दिन में हवा की गति 6 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से रही। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते मैदानी क्षेत्रों में सर्द हवाओं से सर्दी बढ़ेगी। सुबह कोहरे का असर रहेगा। रात में मौसम में नमी बढ़ गई है। पाला पड़ने से रात में सर्दी बढ़ रही है। दिन में धूप से जरूरत थोड़ी राहत है। लेकिन हवाओं के चलने से दो-तीन दिन में तापमान में गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed