{"_id":"5e615e848ebc3eeb245b9f00","slug":"wine-and-6-bhatti-distroy-mawana-news-mrt472373889","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम ने पकड़ी कच्ची शराब, 6 भट्ठियां ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम ने पकड़ी कच्ची शराब, 6 भट्ठियां ध्वस्त
विज्ञापन
मेरठ। मवाना के खादर में कच्ची शराब नष्ट करती टीम।
- फोटो : PARIKESHGARH
परीक्षितगढ़। डीएम के निर्देश पर होली के मद्देनजर एसडीएम के नेतृत्व में आबकारी व थाना पुलिस ने खादर क्षेत्र में शराब तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। छापा मारकर 250 लीटर कच्ची शराब और छह हजार लीटर लहन नष्ट की। वहीं छह भट्ठियां ध्वस्त की। अभियान के दौरान कोई भी तस्कर पुलिस टीम के हत्थे नहीं चढ़ा।
बृहस्पतिवार को डीएम अनिल ढींगरा के निर्देश पर एसडीएम मवाना ऋषिराज के नेतृत्व में आबकारी इंस्पेक्टर अतुल त्रिपाठी के साथ थाना प्रभारी कैलाश चंद गौतम व एसएसआई नरेंद्र कसाना ने परीक्षितगढ खादर क्षेत्र के नीमका, खरखाली, कुंडा, झब्बापुरी, कालीनगर आदि क्षेत्रों में तस्करों के खिलाफ अभियान चलाया। टीम के पहुंचने से पहले ही शराब तस्कर फरार हो गए। टीम ने जंगल के बीच चल रही 6 भट्ठियां ध्वस्त की। टीम ने 6 हजार लीटर लहन नष्ट की। एसआई श्याम सिह, एसआई इंतजार चौधरी आदि मौजूद रहे।
80 लीटर शराब बरामद
बहसूमा। होली के मद्देनजर पुलिस ने अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वालों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह माखनगर जग्गू उर्फ जगजीवन उर्फ योगेश पुत्र जयपाल के घर छापामार कर 80 लीटर कच्ची शराब, तीन किलो यूरिया आदि बरामद किया। थानाध्यक्ष शिवदत्त ने बताया कि एक आरोपी योगेश को मौके से हिरासत में लिया गया, जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। पुलिस आरोपी योगेश को जेल भेज दिया।