फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Wind becomes ineffective, dangerous effect of smog

हवा हुई बेअसर, स्मॉग का खतरनाक असर

Wed, 23 Dec 2020 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 01:50 AM IST
विज्ञापन
Wind becomes ineffective, dangerous effect of smog
मोदीपुरम। हवा की गति थमते ही स्मॉग और कोहरे ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। दिसंबर में पहली बार फिर से एक्यूआई 443 पहुंच गया, जो दिवाली के बाद से सबसे ज्यादा रहा। एक्यूआई का यह स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक माना जाता है।
विज्ञापन

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि जब कोहरा और स्मॉग मिल जाते है तो एक्यूआई बढ़ने से यह और भी खतरनाक हो जाता है। अभी दो तीन दिन ऐसी ही स्थिति रहेगी। 26 दिसंबर से फिर एक पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों पर सक्रिय हो रहा है, जिसके बाद वेस्ट यूपी में मौसम साफ होगा और ठंड भी बढे़गी। कुछ दिन पहले एक्यूआई 100 था जो सोमवार को 370 रहा था।
विज्ञापन

ऐसे बनता है स्मॉग
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एम. शमीम के अनुसार सर्द मौसम में जब भारी यातायात वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ता है तो हवा की गति कम होने से यह धुआं और धुंध को एक जगह स्थिर होकर स्मॉग को बनाता है। धूल के महीन कणों से लोगों को सांस लेने में दिक्कत होती है। यह कई गंभीर बीमारियों का भी कारण बनता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धूप खिलने से पारा चढ़ा
मोदीपुरम। शीतलहर बंद होते ही दो दिन से धूप खिलने से सर्द मौसम में भी तापमान बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह और रात को कोहरा छाया रहा। मौसम में बदलाव के चलते दिन और रात का तापमान 1-1 डिग्री बढ़ गया। अधिकतम आर्द्रता 94 व न्यूनतम आर्द्रता 47 प्रतिशत दर्ज की गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed