फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Will serve people rising above religion and caste: MP

धर्म और जाति से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करूंगा : सांसद

Sat, 13 Jul 2024 06:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2024 06:21 AM IST
विज्ञापन
Will serve people rising above religion and caste: MP
रोहटा। सतवाई गांव में शुक्रवार को आयोजित समारोह में बागपत लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान का अभिनंदन किया गया और मतदाताओं व कार्यकर्ताओं का आभार जताया गया। इस मौके पर नेताओं ने सरकार के विकास कार्यों की उपलब्धि बताई।
विज्ञापन

सतवाई के चौधरी ईलम सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित समारोह में बागपत लोकसभा के नवनिर्वाचित रालोद के सांसद राजकुमार सांगवान का स्थानीय कार्यकर्ताओं व मतदाताओं ने फूलमाला डालकर अभिनंदन और सम्मान किया।
विज्ञापन

सांसद डॉ. सांगवान ने सिवालखास विधानसभा क्षेत्र के भाजपा व रालोद कार्यकर्ताओं के अलावा कार्यकर्ताओं का आभार जताया। कहा कि यह जीत जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि मैं जाति धर्म-जाति से ऊपर उठकर लोगों की सेवा करूंगा। राजकुमार सांगवान ने कहा कि जहां राजनीति में पूंजीपतियों की जगह है, वहीं जयंत चौधरी ने सम्मान देकर एक इतिहास बनाया है। कहा कि जीत के बदले क्षेत्र में विकास की गंगा बहाकर बदला चुकाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज, पूर्व विधायक जितेंद्र सतवाई सहित रालोद व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सरकार का गुणगान करते हुए विकास कार्यों का बखान किया और चुनाव में मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर कुलदीप उज्जवल, रणबीर दहिया, विवेक बाफर, इंद्रपाल बजरंगी, हरि शर्मा, संचित राठी, मुकेश सिंह, पंकज चौहान, आदेश कसाना, आदेश फौजी, अनिकेत भारद्वाज, अमित सहारण, प्रमोद जानी, कंवरपाल, रविंद्र चौहान, प्रदीप चौधरी आदि रहे। संचालन राधेश्याम शर्मा तथा अध्यक्षता हरी शर्मा ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed